{"_id":"5f1575a38ebc3e9fef426450","slug":"do-not-do-these-works-at-night-according-to-vastu-and-shastras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को भूलकर भी न करें ये काम, लक्ष्मी होती हैं रुष्ट","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को भूलकर भी न करें ये काम, लक्ष्मी होती हैं रुष्ट
शास्त्रों में हर कार्य से संबंधित नियम बताए गए हैं। अगर इन पर ध्यान न दिया जाए तो कभी कभी बहुत हानि हो सकती है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे कार्य है जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए। इन कामों को करने से नकारात्मक शक्तियों के बढ़ने की वजह से हमें कई नुकसान उठाने पड़ते हैं। जानते हैं वह कौन से काम हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए।
2 of 6
रात के समय न काटें नाखून (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रात के समय कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं। साथ ही रात के समय नाखून काटने से आपको चोट भी लग सकती है।
3 of 6
रात के समय बाल खोल कर न सोएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pexels.com
कुछ महिलाओं को रात को बाल खोलकर सोने की आदत होती है लेकिन शास्त्रों के अनुसार यह आदत नुकसानदेह हो सकती है। रात को बाल खोलकर सोने से नकारात्मक शक्तियां आकर्शित होती हैं। ज्योतिष के अनुसार जो महिलाएं रात के समय बाल खोल कर सोती हैं, उनके घर की खुशहाली पर प्रभाव पड़ता है और पति की आयु भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रात में इत्र न लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
लोग जब शादी या पार्टी में जाते हैं तो परफ्यूम या इत्र लगाकर जाते हैं लेकिन अगर पार्टी रात के समय हो तो इत्र लगाकर नहीं जाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से अच्छी और बुरी दोनों तरह की शक्तियां हमारी ओर आकर्षित होती हैं। रात के समय नकारात्मक शक्तियों के हावी होने का डर रहता है। रात के समय घर में लोग खुशबू के लिए स्प्रे करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार रात के समय घर में भी सुगंधित इत्र नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है।
विज्ञापन
5 of 6
रात में रसोई में झूठे बर्तन न छोड़े(प्रतीकात्मक तस्वीर)
रात के समय कभी जूठे बर्तन रसोई में नहीं छोड़ने चाहिए। जो लोग रात को बर्तन गंदे छोड़ते हैं, या रसोई की सफाई नहीं करते हैं वहां कभी भी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। घर में दरिद्रता आने लगती है। परिवार के सदस्यों के की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। किचन में गंदे बर्तन छोड़ने से घर में अशांति आती है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।