सावन का महीना खत्म होने को है। 3 अगस्त सोमवार को सावन माह पूर्णिमा तिथि के साथ समाप्त हो जाएगा। आर्थिक जीवन में सफलता पाने के लिए सावन के आखिरी शुक्रवार को ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय जरूर करने चाहिए। इससे धन मार्ग में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी। साथ ही शुक्र ग्रह की मजबूती और शांति के लिए भी यह उपाय कारगर साबित होंगे। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह प्रबल होता है, उनके व्यक्तित्व को शुक्र आकर्षक बनाता है। प्रबल शुक्र के जातक धन और वैभव संपन्न होते हैं। उनका जीवन वैभव और ऐश्वर्यशाली होता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने से शुक्र ग्रह का मिलता है आशीर्वाद।
सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये पांच काम, धन से जुड़े मामलों में होंगे सफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन