{"_id":"60994dc98ebc3ea09d756757","slug":"sapne-ka-matlab-dreaming-of-these-things-is-bad-for-wealth-and-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर सपने में दिखाई दे रही हैं ये चीजें, तो सेहत और धन को लेकर हो जाएं सतर्क","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
अगर सपने में दिखाई दे रही हैं ये चीजें, तो सेहत और धन को लेकर हो जाएं सतर्क
सोते समय हमें कई तरह के सपने आते हैं। अक्सर हम कुछ सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। ये सपने हमारे असल जीवन से जुड़े होते हैं। कई सपनों को शुभ तो कई सपनों को अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं रहता है। इन सपनों के दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं कौन से हैं वे सपने और क्या हैं अशुभ फल से बचने के उपाय।
2 of 4
सपने में जानवरों का झुंड देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बहुत सारे जानवरों को एक साथ देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। आने वाले समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे सपने आने पर सेहत को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। इसके साथ ही इस सपने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किसी जरूरत मंद व्यक्ति को लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
3 of 4
सपने में बिल्ली देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में काली बिल्ली देखना
मान्यता है कि यदि किसी शुभ कार्य के लिए जाते समय बिल्ली रास्ता का काट दे तो वह कार्य पूर्ण नहीं होता है। सपने में भी काली बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता है। काली बिल्ली का सपना अशुभ फलदायी होता है। सपने में काली बिल्ली देखना किसी अनहोनी का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर आपको शारीरिक या फिर मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। सपने में यदि काली बिल्ली दिखाई देने पर शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कपड़े पर पीला दाग देखना
कई बार हम सपने में ऐसी चीजें देख लेते हैं जो बहुत ही अजीब लगती हैं। यदि आप सपने में कोई ऐसा कपड़ा देखते हैं जिसमें पीला दाग लगा हो तो यह धन हानि का सूचक माना जाता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो धन संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए साथ ही प्रातः उठकर स्नानादि करने के बाद लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए और लाल कपड़ा चढ़ाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।