फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आटे के ये चमत्कारी उपाय दिलाएंगे सुख-समृद्धि और सौभाग्य, दूर होंगी सारी परेशानियां

Tue, 11 May 2021 01:02 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 11 May 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Take these measures to achieve happiness prosperity and good fortune
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में हर तरह से खुशियां बनी रहें। इसके लिए वो कई तरह के प्रयास भी करता है लेकिन जीवन में तरक्की और खुशियां प्राप्त करना इतना आसान नहीं होता है। कर्म करने के साथ भाग्य का साथ देना भी बहुत जरूरी होता है। ज्यातिष में आटे के कुछ ऐसे ही बहुत आसान से उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है आपका भाग्य जाग्रत होता है। जानते हैं क्या हैं वे आसान उपाय।

Take these measures to achieve happiness prosperity and good fortune
गाय को मीठी पूरी खिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

यदि आपके जीवन में नौकरी और व्यवसाय से संबंधित समस्याएं चल रही हैं तो रविवार के दिन गेहूं का आटा लेकर उसमें गुड़ मिलाकर मीठी पुरियां बना लें अब इन पूरियों को गाय को खिलाएं। इससे सूर्य को मजबूती मिलती है और आपके कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होती हैं उच्चअधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता है।

Take these measures to achieve happiness prosperity and good fortune
सरसों का तेल चुपड़ी रोटी कुत्ते को खिलाएं (सांकेतिक तस्वीर)

शनिवार के दिन आटे की रोटियां बनाकर उसके ऊपर सरसों का तेल चुपड़कर कुत्ते को खिलाएं। यदि कुत्ता काला हो तो और भी ज्यादा उत्तम रहता है। यह कार्य नियमित रूप से करने पर आपके ऊपर शनिदेव की कृपा होती है और आपकी धन एवं कार्य से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं। व्यवसाय में तरक्की होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures to achieve happiness prosperity and good fortune
गाय को आटे की लोई बनाकर खिलाएं

साफ आटा, जिसमें से आपने प्रयोग न किया हो, लेकर उसमें थोड़ी हल्दी डालकर गूंथ लें और उसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें। इसके बाद ये लोई ले जाकर गौमाता को खिलाएं। प्रत्येक गुरुवार को यह कार्य करने से गुरू मजबूत होता है। ज्योतिष में गुरू को समृद्धि का कारक माना गया है। इसके साथ ही गाय को रोटी खिलाने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। यह कार्य नियमित रूप से हर गुरूवार को करना चाहिए। इससे आपके घर में धन धान्य बना रहता है और खुशियों का आगमन होता है।

विज्ञापन
Take these measures to achieve happiness prosperity and good fortune
परिवार में प्यार बढ़ाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
परिवार में प्यार बढ़ाने का उपाय

शनिवार के दिन आटा पिसवाने के लिए भेंजे उसमें 100 ग्राम चने, 11 तुलसी के पत्ते और 2 दाने केसर के दाने भी मिला दें। इस आटे का प्रयोग करने से परिवार के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है साथ ही परिवार में प्रेम और सद्भावना का भाव पनपता है जिससे आपके घर में खुशहाली बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed