फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samudrik Shastra: अपने पति और ससुराल के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं ये महिलाएं, ऐसे करें पहचान

Thu, 02 Dec 2021 11:00 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
samudrik shastra lucky women have these special qualities
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली महिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Samudrik Shastra: हर व्यक्ति के भीतर अपने आने वाले जीवन के बारे व अपने बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न विधाओं के द्वारा व्यक्ति के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है। समुद्रशास्त्र वैदिक ज्योतिष की ही एक विधा है। इसमें व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित चिह्न, तिल और अंगों की बनावट, रंग आदि को देखकर उसके गुण और दोषों को बारे में जानकारी दी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के अंगों की बनावट और शरीर पर उपस्थित चिह्नों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर बताया गया है कि कौन सी महिलाएं अपने पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। समुद्रशास्त्र कहता है कि इन गुणों से युक्त महिलाएं यदि किसी के जीवन में जाती हैं तो उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

samudrik shastra lucky women have these special qualities
Samudrik Shastra - फोटो : istock

बहुत भाग्यशाली होती हैं ऐसे माथे वाली लड़कियां-
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस लड़की का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए, नरम हो तो ऐसी लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे माथे वाली लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के बल पर कुल का नाम रोशन करती हैं।

samudrik shastra lucky women have these special qualities
Samudrik Shastra - फोटो : pixabay

माथे पर त्रिशुल का चिह्न-
जिन लड़कियों के माथे पर त्रिशूल का निशान बनता हो तो उन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, ऐसी लड़कियों का विवाह जिस लड़के से होता है, उसके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही ये लड़कियां स्वयं भी खूब मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
samudrik shastra lucky women have these special qualities
Samudrik Shastra - फोटो : Pixabay

भाग्यवान होती हैं ये स्त्री-
जिस लड़की के नेत्रों के ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की लालिमा लिए हुए और आखों की पुतली काली व सफेद भाग दूध के समान हो तो वह बहुत ही भाग्यवान मानी जाती है। जिसकी चाल राजहंस के समान और जिसकी कमर बाघ के समान पतली हो। ऐसी स्त्री सभी सुखों को भोगने वाली मानी जाती है।

विज्ञापन
samudrik shastra lucky women have these special qualities
Samudrik Shastra

नाक पर तिल होना-
जिन लड़कियों को नाक के अग्रभाग में तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां धन के मामले में बहुत भाग्यवान होती हैं। ये जहां भी जाती हैं वहां समृद्धि बनी रहती है। नाक के अग्रभाग में तिल को धन, संपन्नता का संकेत माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed