फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 2022: राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी, इनको दूर करके कीजिए नए साल की शुरुआत

Wed, 01 Dec 2021 01:51 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
new year 2022 know from the zodiac what is your biggest weakness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

Horoscope 2022: साल 2021 में बस अब एक आखिरी महीना बचा है और साल 2022 की शुरुआत होने को है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह अपनी बुरी आदतों और बुरी यादों को भूलकर आगे बढ़े और नए साल में नई चीजों और खुशियों के साथ एक नई शुरुआत करे। हालांकि वैसे तो पुरानी चीजों से सबक लेते हुए एक नई शुरुआत कभी भी की जा सकती है लेकिन अगर बात नव वर्ष की हो तो हर कोई बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को खुद में शामिल करने का संकल्प लेता है। ज्योतिष में भी राशियों के अनुसार, हर जातक में कुछ विशेषताएं और कुछ दोष बताए गए हैं। यदि राशि के अनुसार, खुद के भीतर की बुरी आदतों को जान लिया जाए तो नए साल में इन आदतों को दूर करके नव वर्ष में एक नई शुरुआत की जा सकती है। जानिए राशि के अनुसार कौन आपमें है कौन सी कमजोरी और बुरी आदतें।

new year 2022 know from the zodiac what is your biggest weakness
मेष राशि
मेष राशि-

ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के जातक हर कार्य में आगे रहना चाहते हैं। जो कि इनके भीतर एक अच्छा गुण हैं लेकिन यही गुण कभी-कभी इनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। कई बार नंबरवन बने रहने की इनकी जिद के कारण इनको तनाव का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समझना चाहिए कि हार और जीत जीवन के दो पहलू हैं। हर समय कोई एक व्यक्ति हर कार्य में आगे नहीं रह सकता है। जीवन में कभी असफलता ही आपकी सफलता का कारण बनती है। हालांकि आपको सफलता के लिए प्रयास करते रहना चाहिए लेकिन आपको ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए।

new year 2022 know from the zodiac what is your biggest weakness
वृष राशि

वृष राशि-
इस राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग बहुत शांति प्रिय और जमीन से जुड़े होते हैं। ये बहुत ही दृढ़संकल्प वाले होते हैं। जिस बात की ठान लेते हैं वो करके ही रहते हैं। हालांकि इनका नकारात्मक पक्ष होता है कि कभी-कभी ये बहुत जिद्दी और ठीट स्वभाव के हो सकते हैं। इनकी कमजोरी होती है कि ये जोखिम लेने से घबराते हैं। जिसके कारण कई बार ये नए अवसरों से चूक  जाते हैं। वैसे तो ये काम, परिवार आदि में धैर्यपूर्वक काम करते हैं लेकिन क्रोध की स्थिति में ये अत्यधिक निष्ठुर और क्रूर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2022 know from the zodiac what is your biggest weakness
मिथुन राशि

मिथुन राशि-
 मिथुन राशि के लोग हाजिर जवाब होते हैं और इनका व्यवहार दोस्ताना होता है। इनके लिए रिश्तें बहुत अहमियत रखते हैं। ये खुद को अपडेट रखना पसंद करते हैं और बात करते हुए दूसरों को भी जानकारी देना इनका स्वभाव होता है। मिथुन राशि के लोगों की कमजोरी होती है, इनका मूडी स्वभाव। ये किसी भी एक कार्य पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। व्यवहारिक तौर पर ये रचनात्मक और कल्पनाशील हो सकते हैं। जब बात करियर में निर्णय लेने की आती है तो इस राशि के जातक विचलित हो जाते हैं।

विज्ञापन
new year 2022 know from the zodiac what is your biggest weakness
कर्क राशि

कर्क राशि-
इस राशि के लोगों के जीवन में रिश्तें काफी अहम होते हैं और ये उनके प्रति बहुत भावुक होते हैं। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि यदि ये किसी से एक बार जुड़ जाएं तो उससे अलग होना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। यही चीज इनके जीवन की अन्य चीजों पर भी प्रभाव डालती है। इस राशि के लोगों को समझना चाहिए कि हर चीज का अंत होना ही होता है चाहें में रिश्ते ही क्यों न हों। इन्हें स्वयं की भावनाओं को नियंत्रित करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed