फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samudrik Shastra: नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान देते हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Tue, 12 Apr 2022 03:53 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 12 Apr 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
Samudrik Shastra If White Mark On Your Nails Then This Is Sign Lucky or Unlucky for You in Hindi
नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान देते हैं शुभ-अशुभ संकेत - फोटो : iStock

White Spot on Nails: किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख, महीने, हाथ-पैर की बनावट, शरीर पर मौजूद तिल और हाथ ही रेखाओं के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। आपने अक्सर लोगों के हाथ के नाखूनों पर सफेद धब्बे या निशान देखे होंगे। सामुद्रिक शास्त्र में इनके कुछ अर्थ बताए गए हैं। हालांकि, ये धब्बे एक समय के बाद अपने आप धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं, लेकिन जितनी अवधि तक ये आपके नाखूनों पर मौजूद होते हैं, आपके जीवन से जुड़े कुछ शुभ और अशुभ संकेत दे कर जाते हैं। चिकित्सा विज्ञान व्यक्ति के नाखूनों पर पड़ने वाले निशान को उसके स्वास्थ्य के लिहाज से जोड़ कर देखता है, लेकिन समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि ये निशान रुपये-पैसे और करियर से संबंधित चीजों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार नाखूनों पर पड़ने वाले इन धब्बों का क्या मतलब होता है...

Samudrik Shastra If White Mark On Your Nails Then This Is Sign Lucky or Unlucky for You in Hindi
नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान देते हैं शुभ-अशुभ संकेत - फोटो : iStock
कनिष्ठा उंगली के नाखून पर सफेद निशान 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की कनिष्ठा उंगली के नाखून पर मौजूद सफेद दाग या निशान शुभ संकेत देता है। मान्यता है कि ऐसे लोग अपने कार्यों में शीघ्र सफलता  प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। 

Samudrik Shastra If White Mark On Your Nails Then This Is Sign Lucky or Unlucky for You in Hindi
नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान देते हैं शुभ-अशुभ संकेत - फोटो : iStock
अनामिका उंगली पर सफेद निशान 

यदि किसी व्यक्ति के अनामिका उंगली के नाखून पर सफेद निशान है तो इसका मतलब ये होता है कि आपको समाज या सरकार द्वारा सम्मान प्राप्त होना है। साथ ही यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने वाली है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि व्यक्ति के यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samudrik Shastra If White Mark On Your Nails Then This Is Sign Lucky or Unlucky for You in Hindi
नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान देते हैं शुभ-अशुभ संकेत - फोटो : iStock
मध्यमा उंगली पर सफेद निशान

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में केवल मिडल फिंगर यानी मध्यमा उंगली पर सफेद निशान मौजूद है, तो ये शुभ एवं लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में धन आगमन के संकेत मिलते हैं। इसके अलावा ये इस बात की ओर भी इशारा है कि कोई अन्य व्यक्ति गुप्त रूप से आपसे बैर रखता है।

विज्ञापन
Samudrik Shastra If White Mark On Your Nails Then This Is Sign Lucky or Unlucky for You in Hindi
नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान देते हैं शुभ-अशुभ संकेत - फोटो : iStock
तर्जनी उंगली पर सफेद निशान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की तर्जनी उंगली पर सफेद निशान है तो इसका मतलब आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति के आगमन का संकेत मिलता है। साथ ही कार्यों में सफलता के भी योग बनते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed