फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: घर में लगातार निकल रही हैं काली और लाल चीटियां? तो जानिए क्या है शुभ और अशुभ संकेत

Mon, 11 Apr 2022 03:47 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 11 Apr 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Astrology: Spiritual Meaning of Black Ants Coming from the House Know Good and Bad Signs
चींटियाँ देती हैं अशुभ संकेत - फोटो : iStock

Astrology: अक्सर आपने देखा होगा कि घर में अचानक से चीटियां निकलने लगती हैं। ज्यादातर लोग घर में चींटियों का निकलना सामान्य समझते हैं। साथ ही कई बार इनके निकलने से लोग परेशान भी हो जाते हैं, जबकि ज्योतिष के अनुसार ये चीटियां हमारे लिए कुछ संकेत ले कर आ रही होती हैं। ज्योतिष और वास्तु दोनों ही मानते हैं कि यदि आपके घर में बार-बार चीटियां निकल रही हैं, तो इसका कोई न कोई संकेत जरूर होता है। हालांकि घर में निकलने वाली चींटियों का रंग लाल है या काला ये बात काफी मायने रखता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि चीटियां एक कतार में ऊपर की ओर जा रही हैं या नीचे की ओर। यदि आपके भी घर में लगातार चीटियां निकल रही हैं तो इसका मतलब है कि जीवन में कुछ न कुछ तो होने वाला है। आइए हम आपको बताते हैं कि घर में निकलने वाली ये चीटियां क्या संकेत देती हैं.... 

Astrology: Spiritual Meaning of Black Ants Coming from the House Know Good and Bad Signs
चींटियाँ देती हैं अशुभ संकेत - फोटो : Pixabay
ऊपर या नीचे की ओर जाती चीटियां 

यदि चीटियां घर में ऊपर की ओर जा रही हैं तो ये आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। ऊपर की ओर जाती ये चीटियां आपके विकास और प्रगति का संकेत देती हैं। जबकि नीचे की ओर उतर रही चीटियां आपको किसी नुकसान या घाटे का संकेत देती हैं।

Astrology: Spiritual Meaning of Black Ants Coming from the House Know Good and Bad Signs
चींटियाँ देती हैं अशुभ संकेत - फोटो : Pixabay
इस दिशा से आने वाली चींटियों का मतलब  

यदि काली चीटियां आपके घर में उत्तर दिशा से आती हैं तो आपके लिए शुभ संकेत होते हैं। दक्षिण दिशा से आ रही हों तो ये भी फायदेमंद होगा। वहीं पूर्व दिशा से चींटियां आ रही हैं, तो सकारात्मक सूचना आपके घर आ सकती है। इसके अलावा पश्चिम दिशा से चींटियां आएंगी तो माना जाता है कि आपकी बाहर यात्रा के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology: Spiritual Meaning of Black Ants Coming from the House Know Good and Bad Signs
चींटियाँ देती हैं अशुभ संकेत - फोटो : Pixabay
काली चींटियां 

कहा जाता है कि घर में यदि काली चीटियां नजर आ रही हैं, तो इसका मतलब है आपकी जिंदगी में सुख और ऐश्वर्य के दिन आने वाले हैं। काली चींटियों को खाना खिलाना शुभ होता है।

विज्ञापन
Astrology: Spiritual Meaning of Black Ants Coming from the House Know Good and Bad Signs
चींटियाँ देती हैं अशुभ संकेत - फोटो : Pixabay
लाल चींटियां 

ज्योतिष के अनुसार, घर में लाल चींटियां दिख रही हैं तो ये शुभ संकेत नहीं माना जाता है। लाल चीटियां भविष्य की परेशानियों, विवाद, धन से खर्च का संकेत ये दे रही होती हैं। वहीं यदि लाल चीटियां मुंह में अंडा लेकर घर में नजर आएं तो यह संकेत शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में कुछ न कुछ प्रगति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed