हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। जीवन की असली परीक्षा शिक्षा पूरी करने के बाद शुरू होती है, जब व्यक्ति प्रतियोगिता के दौर में स्वयं का मुकाम हासिल करने की कोशिश करता है। कठिन प्रतियोगिता के इस दौर में लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में लगे रहते हैं ऐसे में स्वयं को स्थापित करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसलिए हर व्यक्ति जी-तोड़ मेहनत करता है लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी इंसान को उसके मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। कई बार तो बहुत प्रयास करने पर भी व्यक्ति को बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं या कार्यों में बाधाएं बनी रहती हैं तो कुछ उपाय किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
अगर जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये कारगर उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं तो किसी को भी काम की शुरुआत गणेश जी की आराधना से करनी चाहिए। यदि आपको किसी आवश्यक कार्य के लिए जाना हो तो ' श्री गणेशाय मंत्र का जप' करना चाहिए। बाहर जाते समय पहले चार कदम पीछे जाना चाहिए और फिर आगे बढ़कर कार्य का आरंभ करना चाहिए। मान्यता है कि इससे अवश्य ही कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
माना जाता है कि कई बार बुरी नजर और नकारात्मकता के कारण भी जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में काले धागे का उपाय फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके काले रंग का सूती धागा लेकर उसमें अपनी आयु के बराबर गांठें डाल लें। अब इस धागे की गांठों पर तुलसी व केले के पत्तों का रस लगाने के बाद उसपर पीला सिंदूर लगाएं। इस धागे को भगवान के चरणों में रखकर बाद में अपने दाहिने हाथ के कंधे पर बांध लें। इसके बाद इसे 21 दिनों तक ऐसे ही बांधकर रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे नजर दोष व नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है।
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु पंचमुखी हनुमान जी की पूजा बेहद फलदाई मानी जाती है। एक नारियल पर कलावा लपेटकर, चावल, सिंदूर और पुष्प आदि चढ़ाना चाहिए। इसके बाद यह नारियल पंचमुखी हनुमान जी को अर्पित कर देना चाहिए। माना जाता है कि इससे सफलता प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
हर मंगलवार को किसी हनुमान मंदिर में जाकर पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए और उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करके चालीसा, श्री राम रक्षा स्तोत्र या का पाठ करना चाहिए। इससे आपकी समस्याओं का समाधान होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।