फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर अपने भाई को राशि के अनुसार बांधें राखी, बढ़ेगी खुशहाली

Fri, 20 Aug 2021 01:45 PM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 20 Aug 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 according to zodiac sign
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : istock

रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 रविवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी रक्षासूत्र काफी फायदेमंद होता है। मान्यता है कि राखी बांधने से कफ, पित्त और वात जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं और अंतर्मन में भय नहीं सताता है। इतना ही नहीं, भाई की सुख-समृद्धि के लिए आप ज्योतिष की मानें तो उनकी राशि के अनुसार आप उन्हें शुभ रंग की राखी बांध सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि भाई की राशि के अनुसार बहनें उन्हें कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधे।

Raksha Bandhan 2021 according to zodiac sign
राशि
मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक की कलाई पर लाल रंग की राखी बांध सकते हैं और उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। मालपुए से उनका मुंहमीठा करा सकते हैं। इससे उन्हें नये कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।

Raksha Bandhan 2021 according to zodiac sign
राशि
वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। जिनके भाइयों की राशि वृषभ है उन बहनों को कलाई पर सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधनी चाहिए और रोली का तिलक करना चाहिए। मुंहमीठा कराने के लिए उन्हें दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं। इससे उन्हें मानसिक शांति मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 according to zodiac sign
मिथुन
मिथुन राशि

इस राशि के जातकों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांध सकते हैं और हल्दी का तिलक लगा सकते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इससे भाई को दीर्घायु प्राप्त हो सकती है और सुख-समृद्धि बनी रहने की संभावना है। भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 according to zodiac sign
राशि
कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है जिसकी वजह से भाई की कलाई में चमकीले सफेद रंग की राखी बांधे और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। मिठाई के रूप में रबड़ी खिलाएं। इस रंग से भावनात्मक रिश्तों में मजबूती बनी रह सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed