Budh Rashi Parivartan 2021: ज्योतिष विज्ञान में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध ग्रह 26 अगस्त 2021 की सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद है। कन्या राशि में ये 22 सितंबर 2021 बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य 3 राशियों पर इस ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध ग्रह के गोचर से किन-किन राशियों को होगा फायदा।
Budh Rashi Parivartan 2021: बुध ग्रह के कन्या राशि में आने से चमक जाएगा इन 4 राशियों का भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलेंगे। नौकरी-व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में आप आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आमदनी बढ़ने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका ओहदा बढ़ सकता है। जहां तक निवेश का सवाल है तो आपको इस दौरान इनवेस्टमेंट कर सकते हैं फायदा होगा। इस अवधि में आप सभी से प्रेम से बातचीत करेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा।
बुध ग्रह के आपकी राशि में आने से आपका भाग्य बदल जाएगा। आप अपनी तार्किक और बौद्धिक शक्ति से हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने में कामयाब होंगे। आप बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपना पक्ष दूसरों के सामने रखेंगे। जो जातक अध्यापन, लेखन या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। आमदनी प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
बुध ग्रह के गोचर से आपको विविध क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कई स्रोतों से आय प्राप्त होगी। यदि कहीं धन फंसा हुआ है तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में भाग्य आपके साथ होगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे जातकों को खूब लाभ हो सकता है।
बुध ग्रह के गोचर से आपकी किस्मत पलट सकती है। कर्मक्षेत्र में आपको अपनी एक अलग पहचान भी मिल सकेगी। धन से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा। धन प्राप्त के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश करने से आपको अच्छा मुनाफा होगा। इस दौरान आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो आर्थिक दृष्टि से यह गोचर आपको शानदार परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।