फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Transit 2020: राहु आज बदल रहे हैं अपनी राशि, इन आठ राशिवालों को होगा जबरदस्त फायदा

Wed, 23 Sep 2020 08:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 23 Sep 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Rahu Transit in Taurus 2020 these 8 signs get benefit
राहु का वृष राशि में गोचर 2020 - फोटो : अमर उजाला

राहु देव आज अपनी राशि बदल रहे हैं। वे मिथुन राशि से वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इस राशि में वे 18 माह तक स्थिति होंगे। राहु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। लेकिन आठ राशियों पर राहु का गोचर लाभकारी रहने के प्रबल संकेत दे रहा है। ये आठ राशियां इस प्रकार हैं...







 

Rahu Transit in Taurus 2020 these 8 signs get benefit
राशि
मेष राशि

राहु का धन भाव में प्रवेश आपके लिए सफलता के कई द्वार खोलेगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति होने के साथ काफी दिनों का रुका हुआ धन भी वापस आने की उम्मीद रहेगी। महंगी वस्तुओं का क्रय लग्जरी जीवन व्यतीत करेंगे। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं।

Rahu Transit in Taurus 2020 these 8 signs get benefit
राशि
वृषभ राशि

आपको यह परिवर्तन अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। स्थान परिवर्तन भी चाह रहे हों तो प्रयास करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए हैं कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो आगे बढ़ें परिणाम अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Transit in Taurus 2020 these 8 signs get benefit
राशि
कर्क राशि

राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। इस स्थान पर गोचर करते हुए राहु जातक के सभी समस्याओं का हल करते हैं और विषम परिस्थितियों से निकाल कर उसे सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाते हैं। अन्य ग्रहों की भी गोचर स्थितियां आपकी सफलता के अच्छे संकेत दे रही हैं।

विज्ञापन
Rahu Transit in Taurus 2020 these 8 signs get benefit
राशि
सिंह राशि

राहु का गोचर आपके लिए अनुकूल फलकारक सिद्ध होगा। छोटे स्तर से भी कार्य करके आप सफलता की ऊंचाई पर पहुंचेंगे। इस स्थान पर राहु राजनीति के लिए सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं इसलिए शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा वरिष्ठ सदस्यों से संबंध बनाए रखेंगे तो कठिनाइयां स्वतः ही दूर होती जाएंगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी चुनाव संबंधी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक उन्नति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed