Rahu Transit In Taurus 2020: राहु देव 23 सितंबर को मिथुन से वृष राशि में आ रहे हैं। राहु के इस गोचर की अवधि 18 महीने तक रहेगी। इसके बाद राहु मेष राशि में जाएंगे। राहु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। लेकिन चार राशियों के लिए राहु का राशि परिवर्तन कष्टकारी रहने के संकेत दे रहा है ये चार राशियां इस प्रकार हैं...
{"_id":"5f69d013f6b69446303da78f","slug":"rahu-transit-in-taurus-2020-know-astrological-prediction-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahu Transit In Taurus 2020: इन चार राशियों के लिए कष्टकारी रहेगा राहु का राशि परिवर्तन","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Rahu Transit In Taurus 2020: इन चार राशियों के लिए कष्टकारी रहेगा राहु का राशि परिवर्तन
Tue, 22 Sep 2020 03:51 PM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 22 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
राहु का वृषभ राशि में गोचर 2020
- फोटो : self
मिथुन
मिथुन राशि
राहुदेव का गोचर आपके खर्चों में भारी वृद्धि करेगा। इस अवधि में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं व्यर्थ विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। छात्र-छात्राओं के लिए समय कठिन होगा। इस अवधि मे आपको कष्टदायक यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में यात्रा तभी करें जब बहुत ज्यादा जरूरी हो।

राशि
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करें ऐसे में हर समय षड्यंत्रकारियों से सावधान रहते हुए व्यर्थ के विवादों से भी दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। हालांकि अच्छी बात ये है कि आपको इस अवधि में अचानक से धनलाभ हो सकता है। गुप्त धन मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशि
मकर राशि
संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। संतान की ओर से किसी प्रकार का कष्ट भी उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में अथवा प्रेम विवाह के मामलों में गोचर का परिणाम अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद होने की संभावना रहेगी। छात्र-छात्राओं के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आप अच्छे निर्णल लेने में कामयाब जरूर होंगे।
विज्ञापन
राशि
कुंभ राशि
राहु देव का गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। यात्रा के समय अपने सामान की सुरक्षा करें। मन में अशांति रहेगी। इस दौरान आप मानसिक पीड़ा से गुजर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। घर में क्लेश हो सकता है। माता-पिता की गिरती सेहत भी आपके लिए चिंता का विषय रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वाहन अथवा मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।