फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varshik Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल

Wed, 31 Dec 2025 11:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 31 Dec 2025 11:35 AM IST
सार

Varshik Rashifal 2026 In Hindi: ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026 ?

विज्ञापन
Varshik Rashifal 2026 Yearly Horoscope predicitions January to December 2026 New Year Rashifal in hindi
साल 2026 का वार्षिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Yearly Horoscope 2026: आज साल 2025 का आखिरी दिन है और गुरुवार 01 जनवरी से हम सभी नए वर्ष 2026 में प्रवेश कर जाएंगे। साल 2025 जहां सभी के लिए कुछ यादगार लम्हों को समेटे था तो वहीं कुछ इच्छाएं भी अधूरी रही होंगी। ऐसे में  सभी के मन में यह सवाल होगा कि आने वाला नया साल करियर, कारोबार, धन, तरक्की, रिश्तों और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा? 



वर्ष 2026 ज्योतिष शास्त्र के नजरिए आपके लिए कैसा रहेगा ? साल 2026 में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल की गणना के आधार पर आने वाला वर्ष आपके जीवन के हर एक पहलु जैसे करियर, कारोबार, स्वास्थ्य, प्रेम, विवाह, आर्थिक और पारिवारिक स्थिति की भविष्यवाणी की जाती है। साल 2026 की शुरुआत कन्या लग्न और कृतिका नक्षत्र के साथ होगी। साल 2026 में गुरु अतिचारी रहेंगे और गुरु का दो महत्वपूर्ण गोचर होगा, जिसमें पहला जून 2026 में जब गुरु मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं दूसरा गोचर अक्टूबर माह में कर्क से सिंह राशि में होगा। इसके अलावा ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण, न्यायाप्रिय और कर्मफलदाता ग्रह शनि का गोचर साल 2026 में नहीं होगा। ये पूरे वर्ष मीन राशि में ही रहेंगे। वहीं छाया ग्रह माने जाने वाले राहु भी साल 2026 में कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। साल 2026 में तीन बार गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग बनेगा। इसके अलावा पूरे साल एक निश्चित अंतराल पर ग्रहों की युति होगी। जिसमें अप्रैल 2026 में शनि, सूर्य,मंगल, बुध और शुक्र जैसे ग्रह भारत की कुंडली के 11वें भाव और 7वें भाव में होगी। फिर अगस्त 2026 में गुरु, सूर्य और बुध तीसरे और ग्याहरवें भाव में रहेंगे। जब भी नया साल आता है, वह अपने साथ नई उम्मीदों, अवसरों और चुनौतियों का संदेश लेकर आता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? राशिफल 2026 में जनवरी माह से लेकर दिसंबर तक यानी हर एक माह सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा किस तरह बीतेगा। चंद्र राशि के अनुसार ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर विस्तार से बता रहे हैं जनवरी से लेकर दिसंबर तक का वार्षिक राशिफल 2026

Varshik Rashifal 2026 Yearly Horoscope predicitions January to December 2026 New Year Rashifal in hindi
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशिफल (जनवरी से दिसंबर 2026)
मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। इस महीने आपको परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। महीने की शुरुआत में सावधानीपूर्वक कार्य करें, कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
 

मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल

Varshik Rashifal 2026 Yearly Horoscope predicitions January to December 2026 New Year Rashifal in hindi
Vrishabh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशिफल (जनवरी से दिसंबर 2026)
वृषभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना कुछ कठिनाइयाँ लेकर आएगा। आपके कई कार्य ऐसे होंगे जो बनते-बनते रुक जाएंगे। आपके जो रिश्तेदार हैं, उनसे अनबन हो सकती है, लेकिन महीने के अंत में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी और महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

वृषभ राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Varshik Rashifal 2026 Yearly Horoscope predicitions January to December 2026 New Year Rashifal in hindi
Mithun Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशिफल (जनवरी से दिसंबर 2026)
मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सकारात्मक रहने की संभावना है। पहले से सोचे-समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल रहेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

मिथुन राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल

विज्ञापन
Varshik Rashifal 2026 Yearly Horoscope predicitions January to December 2026 New Year Rashifal in hindi
Kark Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशिफल (जनवरी से दिसंबर 2026)
कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिला-जुला रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब होने के योग दिखाई दे रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने कार्यों में किसी दूसरे के बहकावे में आने से बचें। विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

कर्क राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed