फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrishabh Rashifal 2022: नौकरी, व्यापार, करियर और धन के मामले में वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

Wed, 05 Jan 2022 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Jan 2022 07:51 AM IST
विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal for taurus rashifal for 2022 career business and love life
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशिफल 2022

वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके संपूर्ण जीवन में सामान्य परिणाम लेकर आ रहा है। साल के शुरुआती महीने में मंगल के धनु राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने के कारण जीवन के क्षेत्र  में अच्छी सफलता को हासिल करने में कामयाब होंगे। इस राशि के जातकों का करियर में कुछ महीने अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे जिस वजह से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े जातकों को इस वर्ष तरक्की मिलने के अच्छे और प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। वहीं मेष राशि के जातक में शनि नवम भाव में मौजूद होने के कारण यह आय के कई स्रोत बनाने में सहायता प्रदान करेंगे। साल 2022 के अप्रैल में एक साथ कई ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से आपको धन लाभ के अच्छे मौके प्राप्त होंगे।

वहीं अगर वृषभ राशि वाले जातकों के वर्ष 2022 में घटित होने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में चर्चा करें तो अगस्त और अक्तूबर के मध्य धन के मामले में उतार-चढ़ाव देखने को प्राप्त होंगे। आपको इस दौरान आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ सकता है, लेकिन आगे चलकर सब कुछ ठीक हो जाएगा। अप्रैल के महीने में गुरु ग्रह का गोचर मीन राशि में होने की वजह से यह आपके एकादश भाव पर प्रभाव डालेगा। जिस कारण से आपके मान सम्मान में वृद्धि और धन लाभ होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में उनके कार्यलय में अच्छी खासी प्रशंसा मिलने की संभावना है। वहीं ज्योतिष राशिफल 2022 की गणना के आधार पर वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर ये तीन महीने सबसे अच्छा साबित होने वाला है। साल 2022 में 13 अप्रैल से देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में गोचर करने से आपकी राशि में 11वें भाव में, 12 अप्रैल को राहु के राशि परिवर्तन से 12वें भाव में और 29 अप्रैल को शनि के मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आने से 10वें भाव में प्रभाव डालेगा।
yearly horoscope 2022 varshik rashifal for taurus rashifal for 2022 career business and love life
horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशिफल 2022- करियर
ज्योतिष भविष्यफल 2022 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल पिछले कई वर्ष के मुकाबले बेहतर और शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। करियर के नजरिए से साल 2022 बृषभ राशि के जातकों के लिए साल कुछ छोटी मोटी बाधाओं को छोड़कर अच्छा वर्ष रहेगा। गुरु ग्रह के आपकी राशि में साल के पूरे समय 11वें भाव में रहने के कारण आप अपने जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। वहीं जो जातक बिजनेस में कार्यरत हैं उनके लिए साल 2022 में बेहतर और अच्छा मुनाफा प्राप्त करने के योग भी है। साल के शुरुआती दिनों में शनि की चौथी शुभ द्दष्टि पड़ने के कारण वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी में अच्छे और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साल में कुछ महीनों के लिए नौकरी से जुड़े जातकों के लिए स्थान परिवर्तन की प्रबल संभावना है। लाभ कमाने के नजरिए से पिछले वर्ष की तुलना में यह साल बहुत अच्छा साबित होगा।

वृष राशिफल 2022- वित्तीय स्थिति 
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2022 के पूरे 12 महीने संतोषजनक रहने वाला होगा। कुछ मौकों को छोड़कर बाकी का समय आपको बहुत सारे अच्छे मौके प्राप्त होंगे जिसमें आप खूब सारा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। लेकिन घर-परिवार में कुछ विशेष अवसरों पर आपके खर्चों में बेवजह इजाफा देखने को मिल सकता है। साल 2022 के बीच का समय निवेश और वित्तीय योजनाओं के लिए बेहतर साबित रहेगा। आप कई महत्वपूर्ण योजनाओं को अच्छी तरह से उसको शिखर पर ले जाने में कामयाब रहेंगे।

yearly horoscope 2022 varshik rashifal for taurus rashifal for 2022 career business and love life
राशि
वृषभ राशिफल 2022- शिक्षा
जिन जातकों की राशि वृषभ की है और वे अभी छात्र जीवन में लगे हुए उनके नजरिए से साल 2022 बहुत अनुकूल रहने वाला होगा। इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों का पूरा ध्यान पढ़ाई में लगेगा। जिससे वे अधिकतर प्रतियोगी परिक्षाओं में कामयाब रहेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले इच्छुक छात्रों का सपना इस बार अवश्य ही पूरा होगा। साल के मध्य में परीक्षा की तैयारी में कुछ अड़चनें आ सकती हैं लेकिन आप इस बाधा को पार करने में सफल हो जाएंगे।

वृषभ राशिफल 2022- प्रेम जीवन
प्रेम जीवन के लिहाज से इस वर्ष आपको अपने साथी का पूरा साथ मिलेगा। वह आपके हर एक फैसले में साथ देगा। प्रेम जीवन व्यातीत करने वाले जातक इस साल एक दूसरे से विवाह के लिए राजी हो जाएंगे। पूरे वर्ष आपके लिए रोमांटिक वातावरण बना रहेगा। साल के ज्यादतर समय आप अपने साथी को बाहर घूमने और समय बीताने के लिए व्यस्त रहेंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन बहुत ही शानदार और शुभ साबित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal for taurus rashifal for 2022 career business and love life
rashi
वृषभ राशिफल 2022- पारिवारिक स्थितियां
वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए घर परिवार में खुशियां व्याप्त रहेगी। आपके घर में कोई नया मेहमान भी शामिल हो सकता है। परिवार संग आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में एक साथ आप कोई मंहगा जमीन का सौदा करने में कामयाब हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशिफल 2022- व्यापार
व्यवसाय राशिफल 2022 के अनुसार जो वृषभ राशि के जातक बिजनेस में कार्यरत हैं उनके लिए आने वाला साल 2022 बहुत ही शुभ और मुनाफा हासिल करने वाला होगा।  साल 2022 में व्यवसाय में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। इस वर्ष मुनाफा पिछले वर्ष के मुकाबले बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने और विस्तार के लिए कोई नई परियोजना में धन का निवेश कर सकते हैं जिसका अच्छा परिणाम आपको कुछ ही दिनों के बाद मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस वर्ष आपके कई प्रभावशाली व्यक्तियों के सीधे संपर्क में आने की वजह से व्यापार की योजनाओं में आगे बढ़ने में कामयाब होंगे। रुके हुए प्रोजेक्ट अच्छी कुशलता के साथ कार्य करने लगेंगे। लेकिन इस वर्ष आप किसी ऐसे निवेश की चक्कर में आने से बचे जिसमें ज्यादा मुनाफा देने का वादा किया जा रहा हो।
 
विज्ञापन
yearly horoscope 2022 varshik rashifal for taurus rashifal for 2022 career business and love life
राशि
वृषभ राशिफल 2022- धन लाभ
साल 2022 में वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ने की वजह से आपको अच्छा खासा धन लाभ होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। आपके पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आमदनी हासिल होगी। धन के मामले में आपको पूरा साल भाग्य का साथ मिलेगा। साल के शुरुआती महीनों में जमीन में किया गया निवेश से अच्छा धन लाभ होगा। पिछले कई वर्षों से आपके अटके हुए पैसे प्राप्त होंगे। 

वृषभ राशिफल 2022- सेहत
सेहत के नजरिए से आपके लिए साल 2022 काफी मिला जुला रहने वाला साबित होगा। वर्ष के अंत में आपको दिल की बीमारी परेशान कर सकती है। अपने शरीर को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना व्यायाम को प्राथमिकता दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed