इस हफ्ते की शुरूआत बुध ग्रह के वक्री होने के साथ हो रहा है। इसके अलावा इस हफ्ते चन्द्रमा अपनी खुद की राशि कर्क में प्रवेश करेगा इसके बाद मित्र राशि सिंह में फिर कन्या में। ऐसे में यह हफ्ता आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा। क्या आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, नौकरी के लिए किया जा रहा प्रयास सफल होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा जानिए कुल मिलाकर आपके लिए कैसा रहेगा सितंबर का पहला महीना।
मेष राशिः यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप थोड़ा सुस्त रह सकते हैं। हो सकता है किसी भी काम में आप पूर्ण रुप से शामिल न पायें। कार्यस्थल पर तय लक्ष्यों को हासिल करने में भी आपको थोड़ी कठिनाई हो सकती है। व्यवसायी जातकों के लिये हो सकता है यह सप्ताह लाभकारी साबित हो। यदि आप अपनी नौकरी या व्यवसाय से असंतुष्ट हैं और इसमें परिवर्तन करना चाहते हैं तो बेहतर अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है। रोमाटिंक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। प्रियजनों के साथ बिताने के लिये पर्याप्त समय मिलने की उम्मीद है। साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा या फिर फिल्म आदि दिखाने का कार्यक्रम भी आपको खुशी दे सकता है।
वृष राशिः आर्थिक हालातों में सुधार होने के पूरे आसार हैं
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
गत सप्ताहों से आप जिन परेशानियों से जूझ रहें है, इस सप्ताह उनसे छुटकारा मिल सकता है। आप में से जो व्यक्ति अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाह रहे है, वर्तमान सप्ताह उनके लिए अति शुभ है। बिना अधिक विचार किए, अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहें। अपने बेहतर काम के लिए आपको प्रशंसा भी मिल सकती है। आर्थिक हालातों में भी सुधार होने के पूरे आसार हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से देखा जाये तो जो अविवाहित जातक अभी तक किसी के प्यार में नहीं पड़े हैं उनके प्रेमजीवन की शुरुआत हो सकती है। दंपति संबंधों के मधुर एवं प्रगाढ़ होने की उम्मीद कर सकते हैं।
मिथुन राशिः नौकरी में कोई बेहतर अवसर मिलेगा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर आ सकता है। हो सकता है व्यक्ति जीवन में आपको कोई अहम फैसला भी लेना पड़े। इस समय आप एक प्रकार से द्वंद्व या कहें असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। लेकिन सूझ-बूझ से लिये फैसले के सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद भी कर सकते हैं। हो सकता है आपको नौकरी में कोई बेहतर अवसर मिले या फिर यह भी हो सकता है कि किसी नई परियोजना का कॉन्ट्रेक्ट आपके हाथ लगे। आर्थिक रूप से इस सप्ताह आपके खर्च बढ़ने की उम्मीद है। घरेलु सुख-सविधाओं को जुटाने के लिये आप कोई बड़ा खर्च करने का विचार भी बना सकते हैं। प्रेमजीवन अच्छा रहने के आसार हैं लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशिः कार्यस्थल पर एक नई ऊर्जा के साथ कार्यों को अंजाम देंगें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आप उत्साहित हो सकते हैं, जो भी उपलब्धियां आपने अभी तक हासिल की हैं उनका गर्व आपके चेहरे पर झलकेगा। स्वभाव में प्रसन्नता बनी रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर एक नई ऊर्जा के साथ कार्यों को अंजाम देंगें। आपकी कार्यशैली में रचनात्मकता से आपके सहकर्मी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक आपके मुरीद हो सकते हैं। घर और दफ्तर में अच्छा संतुलन बनाने में कामयाब हो सकते हैं जिसे लेकर आपको व्यक्तिगत जीवन में भी खुशियां मिलने के आसार हैं। अपने संबंधों में और मधुरता आने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताहांत का लुत्फ भी आप अपने साथी के साथ घुमने का कार्यक्रम बनाकर ले सकते हैं।