मेष राशिः आज किए काम का लाभ भविष्य में मिलेगा
आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज जितना हो सके उतना नम्र रहने का प्रयास करें और अपने प्रियजनों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं, वे लोग आपके इस व्यवहार के लिए आपको धन्यवाद देंगे। आज आप पाएंगे कि आज आप जो भी करेंगे उससे भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा।
आपको चाहिए कि आप अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को वहीं पर छोड़कर आएं, अन्यथा आप व आपको साथी के मध्य वही समस्याएं घूमती रहेंगी और आप एक दूसरे पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे।
आप यदि किसी कार्यालय में काम करते हैं अथवा विद्यार्थी हैं तो आज का दिन योजनाएं बनाने का है। आपको अपने उत्तरदायित्व और बैठक में तय किये जाने वाले मुद्दों की सूची बना लेनी चाहिए। आपको अपने काम करने के लिये कितना समय मिल रहा है, ये भी देखें। आज शांत दिमाग से काम लें।
जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। परन्तु बुध्दिमत्ता पूर्वक निवेश करने की आवश्यकता है। ऐसे में आप देखेंगे कि आपकी मूलभूत पूंजी में वद्धि हो रही है।
वृष राशिः नए लोगों से जान-पहचान होगी
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नंबर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए।
आप किसी व्यक्ति से कई दिनों से मिलना चाह रहे हैं, जिसमें आज आप सफलता पा सकते हैं। यह रिश्ता आप दोनों के लिए खुशी लाएगा और आगे चलकर सफल भी हो सकता है।
जिस व्यक्ति से आपकी नहीं बनती है, वो आपका जीना हराम कर सकता है। वो शायद आपके उच्च् अधिकारियों की नजर में आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करे, इसलिए सावधान रहें। ध्यान रहे कि आज आप अपना काम पूरा करें और किसी को कुछ कहने का मौका ना दें।
आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। कर डालिए खरीदारी। घर की सजावट के लिए अच्छी अच्छी चीजें देखिए और पसंद के मुताबिक खरीदिए। इससे आपको घर में ताजगी का एहसास होगा।
मिथुन राशिः जमा पूंजी में वृद्धि होगी
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। पहले आप उन पर इतना ध्यान नहीं देते थे लेकिन अब उनको गले लगा कर पहले की सभी शिकायतें और दूरियां मिटा दें, फिर देखें इससे आपकी जिंदगी में कितना बदलाव आएगा।
आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिये, आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिये, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। सभी विकल्पों पर समझदारी से विचार करें।
आज आपका दिन है। पिछले दिनों जो योजनाएं आपने बनाईं, सब आज पूरी होती जाएंगी। आपकी जो जमा पूंजी है उसमें आज और बढ़ोतरी होगी। पैसा खर्च करने की बजाय कमाने पर ध्यान लगाइए। तरक्की के लिए कुछ आधुनिक कायदे कानून भी आपनाने होंगे। पैसा कमाने के साथ साथ जिन्दगी का लुत्फ उठाना भी सीखिये। जो राह आपने चुनी है, उस पर चलते रहिए। आप सही दिशा में जा रहे हैं।
ऊर्जा का स्तर ज्यादा होने की वजह से आप अपना काम एक ही पल में खत्म कर सकते हैं। अध्यात्म की मदद से आप तनाव और भावनात्मक विकारों से बच सकते हैं। आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा ताकि कोई भी बीमारी आपके पास ना भटके।
कर्क राशिः आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें।
आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। गलतफहमी का कारण आपके किसी मित्र का अनावश्यक हस्तक्षेप भी हो सकता है। अपने मित्र की बातों पर ध्यान ना दे कर अपने साथी के प्रति वफादार बने रहें।
लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर का फायदा उठा कर अपने कागजी काम को पूरा कर लें। इससे आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। इससे आपकी छवि भी सुधरेगी।
आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। और आपको पैसे के लिए कोई और रास्ता ढूंढना पड़ जाए। लेकिन वहा से तो पैसा नहीं मिलेगा जहा से आप उम्मीद बांधे हैं।
आज आप बच कर रहें, ज्यादा तनाव से ब्लडप्रेशर बढ़ सकता हैं। दिमाग को ठंडा रखें और ज्यादा तनाव ना लिया करें। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि अगर आपको शुगर की समस्या होगी तो आपको ज्यादा कसरत करनी पड़ सकती हैं।
सिंह राशिः कैरियर में भी वृद्धि होगी
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार हो कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आपका काम ठीक-ठाक चल रहा है। आपके रिश्ते भी सुधर रहे हैं।
अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यह रिश्ता उबाऊ साबित हो सकता है। आज आप ऐसे फैसलों से बचें और डेट पर जाने से परहेज करें।
आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धि होगी।
आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है। लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किये गये प्रयास धीमी गति के हैं परंतु उचित दिशा में हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को लम्बे समय तक चलाने के लिए अपना समय एवं परिश्रम लगा सकते हैं तो आपके लिए आज का दिन उपयुक्त है।
आज आप दिमाग को शान्ति प्रदान करने पर जोर डाले और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके जीवन में महत्व रखती है। आप सांस और ध्यान लगाने की क्रियाओं पर ध्यान दें ताकि आप शान्ति पा सकें आप देखेंगे कि आपका स्वास्थ्य, काम और रिश्तेदारी सब सुधरती नजर आएगी।