फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: आखिरी सप्ताह में ये 5 राशि वाले रहें ज्यादा सतर्क, हानि होने की संभावना

Mon, 28 Aug 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 28th august to 3th september

अगस्त महीने के आखिरी कुछ दिन और सितम्बर महीने के शुरुआती दिन इन राशियों के लिए मिला जुला रहेगा। 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा जबकि बाकी राशियों के लिए परेशानियों से भरा रह सकता है।



पढ़ें- अगस्त के आखिरी चार दिनों में लगेगा विष योग, इन 5 राशियों पर पड़ेगा भारी

Trending Videos

मेष राश‌ि: पूरे सप्ताह वित्तिय स्थिति ठीक नहीं रहेगी

weekly rashiphal 28th august to 3th september
मेष राश‌ि - फोटो : aries

आगामी सप्ताह आपके लिए बहुत ही उत्साहपूर्ण होने वाला है। आप अपनीआय में वृद्धि देखेंगे या यह भी संभव है कि किसी को दिया गया उधार वापस आएगा। व्यवसायिक  स्तर पर भी आपका अनुभव सुखद रहेगा और अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। सहयोगियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। हालाँकि आपको वित्तीय स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ खर्चों से बचें। आपके लिए सलाह है कि आप कहीं निवेश करें। इस पूरे सप्ताह आप अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता का अनुभव करेंगे।

वृषः आर्थिक स्तर पर आप मजबूत रहेंगे

weekly rashiphal 28th august to 3th september
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

आगामी सप्ताह आपके लिए काफी हलचल भरा रहेगा। हालाँकि आपका प्रेम जीवन बहुत ही सुखद और उत्साहपूर्ण रहेगा। आपमें से जो व्यक्ति अकेले है, उनकी किसी ख़ास से भेंट हो सकती हैं।व्यवसायिक स्तर पर आपकी उर्जा चरम पर रहेगी और आप अपनी कार्यशैली से एक स्थिर गति से आगे बढ़ते रहेंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी और भविष्य में आपके करियर पर इसका अच्छा प्रभाव रहेगा। दबाव होने के बावजूद भी आप अपने सभी निर्धारित कार्य समय रहते पूरे कर लेंगे। आर्थिक स्तर पर भी आप मज़बूत रहेंगे। सप्ताहांत तक आप अति-उत्साहित मूड में आजाएंगे और उस समय का आनंद लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुनः पदोन्नति के आसार भी बनते नज़र आ रहे है

weekly rashiphal 28th august to 3th september
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

व्यवसायिक स्तर पर आगामी सप्ताह आपकी कार्य क्षमता और गुणवत्ता में वृद्धि लाएगा। आपका काम ही आपके व्यक्तित्व को प्रस्तुत करेगा। आपके सफल प्रयासों से ना केवल आपके सहयोगी बल्कि आपके वरिष्ठ अधिकारी भी प्रभावित होंगे। पदोन्नति के आसार भी बनते नज़र आ रहे है। आर्थिक स्तर पर आप बेहतरी की ओर बढ़ रहे है। व्यक्तिगत जीवन भी सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने प्रियजनों को समय दे पाएँगे। आपके साथी इस बात से संतुष्ट रहेंगे कि किस तरह आप अपने निजी और व्यवसायिक जीवन को संतुलित कर रहे है। आपके संबंधों में मिठास आएगी।

विज्ञापन

कर्कः जीवन के सभी स्तरों पर सुखद परिवर्तन देखेंगे

weekly rashiphal 28th august to 3th september
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

यह सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा और आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। आप अपने जीवन के लगभग सभी स्तरों पर सुखद परिवर्तन देखेंगे। कार्यस्थल में भी आपके सहयोगियों के साथ अच्छे सम्बन्ध रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर वे आपके सहयोग में रहेंगे। आप अपने आर्थिक स्तर पर भी आकस्मिक परिवर्तन देखने जो आपके हित में होंगे। इस समय को उपयोग में लाएं और अपना बजट निर्धारित करें। इस समय आप निवेश भी कर सकते हैं। हालाँकि सप्ताहांत तक आपकी राह में कुछ बाधा भी आ सकती है किन्तु आप सूझबूझ से इसका हल निकाल ही लेंगे। तनाव लेने से बचे और अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed