फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जानें अपना राशिफल

Mon, 28 Aug 2017 07:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2017 07:01 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 28th august
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos

मेष राश‌ि: आज उतार-चढ़ाव से परेशान न हो

daily rashifal 28th august
मेष राश‌ि

आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा। यदि आप किसी भी प्रकार की रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं तो आज का दिन इस प्रकार के आवेदन के लिये श्रेष्ठ है। आज के दिन की गई शुरूआत आपको सही सफलता का मार्ग दिखाएगी। अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें।  अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही है, आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं। 

वृष राश‌ि: कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है

daily rashifal 28th august
वृष राश‌ि

आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुत हद तक संभावना है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाये, इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। यही नहीं इससे आपकी तनख्वाह में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। यह सब कुछ होगा लेकिन तभी जब आप अपने काम में खरे उतरेंगे और दी गई जिम्मेंदारियों को समय से पहले पूरा कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज मेहनत का फल मिल सकता है

daily rashifal 28th august
म‌िथुन राश‌ि

आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इतना जान लें कि वह आपसे अच्छा नहीं, क्योंकि वह आपके कैरियर के लिए स्थायी साबित नहीं होगा। अगर वह दूसरे विभाग का है तो उसके बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा करें। उससे बातचीत करने के लिए किसी काम का बहाना बनाया जा सकता है। आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। भविष्य में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इसी तरह से प्रयास करते रहें। जल्दी ही आपको आपके प्रयासों के लिए इनाम भी मिल सकता है। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज कोई सरप्राइज मिल सकता है

daily rashifal 28th august
कर्क राशि

क्या आप हैरान हैं कि आपके सपनों का पार्टनर कहां छिप गया है? आज निश्चिंत रहें, आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगर आप किसी शैक्षणिक संस्थान या कॉर्पोरेट माहौल में काम कर रहे हैं तो आज आपको कोई विशेष अचम्भा मिल सकता है। आज आपको लगेगा कि रुपये पैसे से किसी की मदद करनी चाहिए। क्योंकि आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। आपके अपने खर्चे पूरे हो रहे हैं तो दूसरों के लिए थोड़ा बहुत करने में आपका कुछ जाता भी नहीं। आज आपको अपने भोजन का खास ख्याल रखना होगा। इस समय आप को समझ लेना चाहिए की हमारा मूड, ऊर्जा और पाचन क्रिया सभी हमारे खाने पर निर्भर करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed