फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफलः जानिए ग्रहों का ये खेल किन राशि वालों की बदलेगा जिंदगी

Mon, 27 Nov 2017 09:01 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 27 Nov 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 27th november to 3rd december

ये सप्ताह सभी राशि वालों को व्यावसायिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। किसी को फायदा मिलेगा तो किसी की कुंडली में ग्रह - नक्षत्र नुकसान के योग बना रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।



पढ़ें- नवंबर माह का ये आखिरी सप्ताह किस राशि के प्रेमी के लिए रहेगा शुभ, जानें

मेष राश‌िः परेशानियों से भरा रहेगा समय

weekly rashiphal 27th november to 3rd december
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए परेशानियों से भरा रह सकता है, क्योंकि वृश्चिक में सूर्य के प्रभाव के चलते आपको सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आपके मान सम्मान पर भी ठेस पहुंच सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। आपको अपने करियर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निजी जीवन और प्रेम संबंधों में भी सचेत रहें। इसके साथ ही धनु में बुध के प्रभाव के कारण आपको अप्रत्याशित असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपका मन विचलित रहेगा। 

वृष राश‌िः संपति संबंधीं मामलों में आर्थिक लाभ के योग

weekly rashiphal 27th november to 3rd december
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

सूर्य के वृश्चिक में प्रभाव के कारण शादीशुदा लोगों को आपसी मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, मगर इससे आपसी प्रेम में कोई कमी नही आएगी। व्यावसायिक तौर पर आपके लिए यह समय ठीक रहेगा। अविवाहितों को अपने प्रेम संबंध मजबूत करने के लिए प्रयास करने पड़ेंगें। सेहत ठीक ठाक रहेगी। साथ ही धनु में बुध के प्रभाव के चलते आपको संपति संबन्धी मामलों में अच्छा लाभ होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान भी बढ सकता हैं। राजनीतिज्ञों के लिए यह समय शुभ रहेगा। वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रस्थापन के कारण पति पत्नी के बीच के संबंध मधुर बनेंगे और प्रेम संबन्धों में भी मजबूती आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः व्यावसाय में सोच समझ कर कदम उठाएं

weekly rashiphal 27th november to 3rd december
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत संबंधीं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर साथ ही करियर को सही दिशा मिलने के योग भी हैं। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। धनु राशि में बुध के प्रभाव से आपको अपने जीवनसाथी के मतभेदों से बचना होगा। अविवाहितों को भी संयम से काम लेना चाहिए। व्यावसाय में सोच समझ कर कदम उठाने की जरुरत है। सेहत के प्रति सचेत रहें, यात्रा ध्यान से करें, दुर्घटना की संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन

कर्क राशिः फायदेमंद रहेगा नौकरी बदलना

weekly rashiphal 27th november to 3rd december
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

सूर्य के वृश्चिक में गोचर से आपको नई पहचान मिलने के योग हैं, साथ ही नौकरी संबंधी बदलाव का अच्छा वक्त रहेगा और नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। धनु में बुध के गोचर से आपके लिए वित्तीय लाभ के योग हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे जलेंगे, मगर आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत नही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed