फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर माह का ये आखिरी सप्ताह किस राशि के प्रेमी के लिए रहेगा शुभ, जानें

Fri, 24 Nov 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 24 Nov 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
weekly love rashiphal or rashifal 24th november to 30th november

हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए नवंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।

मेष राश‌िः साथी को गलतियां सुधारने का मौका दें

weekly love rashiphal or rashifal 24th november to 30th november
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधो के लिए अनुकूल है बस अंतिम समय में कुछ दिक्कते उभर सकती हैं, लेकिन आप इन्हें भी आने से टाल सकते हैं। आपको अपने प्रेमी की गलतियों को सुधारने का एक मौका अवश्य देना चाहिए। हर व्यक्ति सर्वगुणसंपन्न नहीं होता है। आप में भी कुछ ना कुछ कमियां अवश्य ही होगी। पिछली बातों को भुलाकर आपको एक ब्लाइंड डेट पर जरुर जाना चाहिए, ताकि पिछले सप्ताह जो भी गलतफहमियां पैदा हुई थी उन्हें भुलाकर फिर से नई राह पर चला जा सके।

वृष राश‌िः समस्या के समाधान के लिए प्रेमी से लें सलाह‌

weekly love rashiphal or rashifal 24th november to 30th november
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

सप्ताह का आरंभ आपके लिए बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको बिना जाने कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए। यदि आप समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करना चाहिए तब आपको अपने सबसे करीबी मित्र या प्रेमी से सलाह कर लेनी चाहिए। सप्ताह के दूसरे भाग में आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लगे रह सकते हैं। जिससे आप प्रेम संबंधों को कम समय दे पाएंगे, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आप प्रेमी के लिए ही समय निकालेंगे और बाकी दूसरे कामों को एक किनारे रख देगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशिः प्रेमी जीवन में न करें कोई समझौता

weekly love rashiphal or rashifal 24th november to 30th november

आप इस सप्ताह अपने पहले प्यार को याद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों का आधार समझौते नहीं होते और साथ में बने रहने का अर्थ यह नहीं कि आप अपनी ख्वाहिशों का दम घोंट दें। आपका मन नही मान रहा है तब आप अपने पिछले प्यार के पास वापस जा सकते हैं और वहीं आपके लिए सही भी रहेगा। आप पिछली सभी बातों को भुलाकर अपने पहले प्यार को फिर से गले लगाएं। यह सप्ताह आपको मिलाजुला परिणाम देगा। 

विज्ञापन

कर्क राशिः शादी का रहेगा दवाब

weekly love rashiphal or rashifal 24th november to 30th november
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

सप्ताह के आरंभ में आपको प्रेम संबंधों में बहुत अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका प्रेमी आप पर शादी करने के लिए दबाव दाल सकता है और आप इस बात से अत्यधिक विचलित हो सकते हैं। आपका सोचना भी गलत नहीं होगा, लेकिन प्रेमी के सब्र का बांध भी कब तक रुका रह सकता है। आप कुछ भी कर के बीच का कोई रास्ता निकालने का प्रयास करें अन्यथा सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए काफी ज्यादा मुश्किलों वाला तथा तनाव वाला सिद्ध हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed