सितंबर का अंतिम सप्ताह कई राशियों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आने वाला है। देखिए आपके हिस्से में क्या आया है।
मेष राशिः निवेश का लाभ मिल सकता है
वैसे तो यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहने के आसार हैं लेकिन आपका निजी जीवन विशेष रुप से प्रभावित रहने की संभावना है| हो सकता है अभी तक आप अच्छे प्रेमजीवन का आनंद ले रहे हों लेकिन इस सप्ताह थोड़ा संयम रखें अन्यथा आपके साथी की भावनाएं आहत हो सकती हैं जिससे आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। कार्यस्थल में एक समय पर एक ही काम पर ध्यान दे, अन्यथा सब कुछ गड़बड़ा सकता है। कार्यस्थल पर मिलने लक्ष्य को हासिल करने के साथ ही आपके करियर में वृद्धि के भी आसार बन सकते है। व्यवसायी जातकों को नयी योजना का प्रस्ताव मिल सकता है| इस समय निवेश करना आपके लिये आर्थिक रूप से लाभकारक हो सकता है।
वृष राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है
अपने करियर मे सुधार लाने और बदलाव करने के लिए यह सप्ताह बिलकुल सही है। आप पूरे सप्ताह आपमें जोश भरे रहने और हर लम्हा खुशनुमा बिताने के आसार है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं आपको अचानक पूर्व में किये गये किसी कार्य से लाभ मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातक धीरे-धीरे आगे बढ़ें, लक्ष्यों को हासिल करने के लिये आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में किसी भी काम को करने से बचें अन्यथा छोटी सी गलती आपकी छवि को खराब कर सकती है। हर स्थिति में परिवार और दोस्तों का साथ आपको हौसला देगा।
मिथुन राशिः कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं
इस सप्ताह आप जरा सा भी तनाव लेने से बचें| अपने घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए हर संभव कोशिश करते रहें| यदि आप परिवार के साथ एक छोटे से सफर के लिए निकल पड़े तो संभव है कि आप तनाव को कोसो मील पीछे छोड़ दें| व्यक्तिगत स्तर पर इस सप्ताह कुछ रोचक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं| यदि आप अकेले है तो संभव हैं कि इस दौरान किसी का ध्यान आपकी ओर आकर्षित हो।उनसे अपने दिल की बात कहने में भी आप पीछे नहीं हटेंगे, इसकी उम्मीद की जा सकती है। कार्यस्थल पर इस सप्ताह दिल कुछ कम लगेगा लेकिन फिर भी लक्ष्यों को आप हासिल कर लेंगें इसके आसार हैं। कुछ अतिरिक्त खर्च खुशी के लिये किये जा सकते हैं।
कर्क राशिः प्रियजनों से मतभेद होने के संकेत हैं
आने वाला सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपका रवैया आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपकी आलोचना भी हो सकती है। ऑफिस में काम के दबाव से आप चिड़चिड़े हो सकते है। बेकार के मुद्दों से खुद आहत होने से बचे और काम की ओर ध्यान लगाये। इस समय का उपयोग ऐसी समस्या से बाहर निकलने के समाधान खोजने में लगाये। आपके व्यस्त व्यवसायिक जीवन का सीधा प्रभाव आपके निजी जीवन पर भी पड़ने के आसार हैं। प्रियजनों से मतभेद होने के संकेत है। ऐसे में संयम से काम ले और अपना आपा ना खोए। आप इन परिस्थितियों से बाहर निकलने की क्षमता रखते है।