पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। जहां 1 राशि वालों पर इस सप्ताह धन बरसेगा, वहीं कुछ लोग अपना नया व्यवसाय शुरू करने की तैयारी करेंगे। जानिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष राशिः मान सम्मान में होगी वृद्धि
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में अष्टम भाव में शनि व चंद्रमा की युति से विषयोग का निर्माण हो रहा है। हो सकता है इस समय आपका मन किसी प्रकार के भय से आशंकित रहे। छोटी-मोटी चोट लगने के योग भी आपके लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में बन सकते हैं। हालांकि जैसे ही चंद्रमा शनि की परिधि से बाहर होंगे और भाग्य स्थान में आ जाएंगे, समय आपके लिये मान सम्मान की वृद्धि करने वाला रहेगा। लगभग इसी समय यानि सप्ताह के मध्य में 27 सितंबर को बुध भी राशि परिवर्तन कर छठे स्थान में सूर्य के साथ बुधादित्य योग निर्मित करेंगें। यह समय आपके कामकाजी जीवन में बढ़ोतरी लाने वाला रहने के आसार हैं। अपने प्रतिद्वदियों पर आप इस समय हावि हो सकते हैं।
वृष राशिः दांपत्य जीवन में रहें संभलकर
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में शनि के साथ रहेंगे। सप्तम भाव में विषयोग होने से शुरुआती दो दिन दांपत्य जीवन में आपको संभलकर रहने के संकेत दे रहे हैं। इस समय कोई ऐसी बात अपने साथी से न कहें जिससे उसकी भावनाएं आहत हों। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा अष्टम स्थान में गोचर करेंगे, लेकिन इसी समय आपकी राशि से पांचवें स्थान में बुध सूर्य के साथ गोचररत होंगे, जो कि आपके लिये बहुत ही शुभ संकेत कर रहा है।
मिथुन राशिः सलाह करके ही लें कोई निर्णय
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह के आरंभ में रोग व शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, दरअसल चंद्रमा इस समय शनि के साथ होंगे। हालांकि यह समस्या कुछ ही समय के लिये बनेगी और सप्ताह के मध्य में जैसे चंद्रमा आगे बढ़ेंगे आपके रूके हुए कार्य भी आगे बढ़ने लग सकते हैं। इसी समय सुख भाव में बुध व सूर्य की युति से आपके लिये कार्योन्नति के संकेत कर रही है। इस समय रूके हुए धन की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। छोटे भाई-बहनों से भी आपको सहयोग मिलने के आसार हैं। सप्ताहांत में अष्टम चंद्रमा आपके मन को थोड़ा आशंकित कर सकते हैं। इस समय अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो अपने किसी खास से या फिर घर के बड़े बुजर्ग व अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करना लाभकारी रह सकता है।
कर्क राशिः शत्रु पर रहेंगे हावी
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा जो कि आपके राशि स्वामी भी हैं। आपकी राशि से पंचम भाव में शनि के साथ गोचररत होंगे। सप्ताह के शुरुआती दिन प्रेमी जातकों के लिये शुभ नहीं कहे जा सकते अपने साथी को लेकर मन आशंकित रहेगा। बेहतर रहेगा यदि आप अपने साथी पर भरोसा बनाए रखें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा छठे भाव में गोचर करेंगे। यह समय शत्रु पर हावी होने का रहेगा। साथ ही सेहत भी ठीक रहने के आसार हैं लेकिन आपका मन कहीं न कहीं आशंकित हो सकता है। हालांकि पराक्रम भाव में बुधादित्य योग भी इस समय बनेगा जो कि आपके कामकाजी जीवन के लिये काफी लाभदायक रहने के आसार हैं।