देवताओं के गुरु बृहस्पति और सौरमंडल में सबसे बड़े ग्रह 12 सितंबर 2017 को अपनी राशि बदल रहें है। बृहस्पति कन्या राशि से बदल कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को बहुत ही शुभ फलदायी देने वाला ग्रह माना जाता है और यह 13 महीनें अपनी राशि बदलते है। बृहस्पति के राशि परिवर्तन से 12 राशि वालो के जीवन में आने वाले 13 महीनों में क्या-क्या बदलाव आएंगे आइए जानते है।
पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल: इन 3 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, होगा धन लाभ
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष- इस राशि के लिए बृहस्पति का परिवर्तन अच्छी खबर लेकर आ सकता है। कुछ समय से अगर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है तो इस राशि के गोचर करने से तनाव कम हो सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा, आय में बढ़ोतरी लगातार बनी रहेगी।
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष- गुरु का राशि परिवर्तन आपको धन लाभ के संकेत भी दे रहा है यह व्यवसाय से हो सकता है या फिर नौकरी में बढ़िया मौके मिलने से। पिछले काफी समय से यदि कोई गंभीर बीमारी से पीडित है तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।
मिथुन- बृहस्पति ग्रह को शुभ कारक देने वाला ग्रह माना जाता है। आपकी राशि में पंचम स्थान में प्रवेश कर रहे है जिसके कारण संतान सुख, शिक्षा और प्रेम के मामले में प्रबल योग बन सकते है। गुरु की कृपा से इस साल आपको नाम, दौलत और शोहरत मिलेगी।
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क- बृहस्पति के परिवर्तन के कारण इस राशि वालों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी साथ ही लग्जरी जीवन जीने के बहुत मौके मिलेगे। बृहस्पति के गोचर से इस साल आपको धन लाभ और करियर में नई ऊँचाइयों पर जाने का अवसर मिलेगा।