इस हफ्ते की शुरुआत मंगल के वक्री होने के साथ होने जा रहा है। नवग्रहों में तीन बड़े ग्रहों की बदली चाल से जहां देश दुनिया पर असर होगा वहीं आपकी राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा। इस हफ्ते आपकी राशि पर ग्रहों का कैसा प्रभाव होने जा रहा है क्या आपके लिए यह हफ्ता भाग्यशाली रहेगा आपको नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा या फिर नुकसान का सामना करना होगा।
मेष राशिः लाभ मिलने के आसार हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
करियर और व्यवसाय के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिये बहुत महत्वपूर्ण और भाग्यशाली रहने की संभावना है। अगर पर धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए यह सप्ताह बिल्कुल उचित नहीं है। वैसे आर्थिक मामलों में सप्ताह अनुकूल रहेगा लाभ मिलने के आसार हैं।
वृष राशिः परिवार के सदस्यों से विवाद संभव है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। घर पर थोड़ा संभल कर रहें जीवनसाथी या परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। अपने साथी की भावनाओं का खयाल रखें। हो सके तो अपने गुस्से पर नियंत्रण करें व संयम से काम लें। सप्ताहांत तक आपके जहन में भावनात्मक उथल-पुथल मची रहने के आसार हैं। इस हफ्ते अपना पूरा ध्यान कार्यस्थल अथवा व्यवसाय में लगाने पर करें तो परिणाम सकारात्मक मिलेंगें।
मिथुन राशिः कोई खुशखबरी मिल सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा एक नई स्फूर्ति को महसूस कर सकते हैं जिस कारण कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय हो सकता है। हो सकता है कोई बड़ा अवसर भी इस सप्ताह आपके हाथ लगे बशर्ते आप उसको लपक सकें। लेकिन आपके लिये सलाह है कि अति उत्साह से बचकर रहें और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अपने कामकाजी जीवन को अपने व्यक्तिगत व पारिवारिक जीवन पर हावि न होने दें। सकारात्मकता, संतुलन और संयम रखकर आप हर क्षेत्र में उन्नति की और अग्रसर हो सकते हैं।
कर्क राशिः दांपत्य जीवन सुखद रहने के आसार हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यदि पिछले कुछ समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो जी जान से प्रयास करें कामयाबी मिल सकती है। यदि आपको किसी की मदद की जरुरत है तो निःसंकोच होकर अपने साथियों से मदद मांगें आप मदद के लिये एक हाथ मांगेंगे तो हो सकता है आपकी मदद के लिये दस हाथ आगे आएं। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मन हो सकता है ऐसे में मुलाकात हो जाये तो उसकी खुशी का अंदाजा आप लगा सकते हैं। व्यावसायिक रुप से किसी नई परियोजना में निवेश करने का मन बना सकते हैं मुनाफा रहने के आसार हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहने के आसार हैं।