{"_id":"6b001a65780f351ade02fbb2","slug":"surya-budh-yuti-02-december-2026-sun-mercury-conjunction-make-budhaditya-rajyog-2026-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, 2 दिसंबर के बाद से इन राशियों को आर्थिक लाभ के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, 2 दिसंबर के बाद से इन राशियों को आर्थिक लाभ के योग
Fri, 20 Nov 2026 03:35 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:35 PM IST
सार
वृश्चिक राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में अच्छा खास लाभ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
बुधादित्य राजयोग 2026
- फोटो : amar ujala
ग्रहों के राजकुमार बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर 2026 को बुध शाम 5 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जो 22 दिसंबर तक रहेंगे। आपको बता दें कि 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य इस राशि में 16 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस तरह से 16 दिसंबर तक बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, संचार, व्यापार, तर्क और शिक्षा आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग के निर्माण से लंबे समय तक रुके हुए काम पूरा होने से पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग का बनना किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
Trending Videos
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। बुधादित्य राजयोग का सकारात्मक रूप से मेष राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपकी अचानक से कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जो लोग व्यापार में हैं उनको लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर बुधादित्य राजयोग को प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ असर देखने को मिलेगा। अचानक से लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन और पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि के योग हैं। परिवार में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिवार संग अच्छा समय व्यातीत होगा।

कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग आपके साहस, पराक्रम और बुद्धि में तेजी से वृद्धि होगी। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपको नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। आय में वृद्दि के योग के साथ प्रभावशाली लोगों संग संपर्क स्थापित होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव
मीन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा करियर-कारोबार में आपको कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।