फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफलः दीपावली से पहले ही इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ

Mon, 17 Oct 2016 11:10 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 17 Oct 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 17 to
ग्रह नक्षत्र

ज्‍योत‌िषीय दृष्ट‌ि से यह हफ्ता हर राश‌ि के ल‌िए खास है क्योंक‌ि इस हफ्ते की शुरुआत में ही ग्रहों के राजा सूर्य ने राश‌ि पर‌िवर्तन क‌िया है। इसके साथ ही ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में बड़ा बदलाव आया है ऐसे में यह हफ्ता आपके ल‌िए बेहद खास हो सकता है। ऐसे में द‌ेख‌िए क‌ि आपके ल‌िए यह हफ्ता ब‌िते हफ्ते के मुकाबले क‌ितना फायदेमंद रहने वाला है। क्या दीपावली से पहले आपको म‌िलने वाला है लाभ का मौका।

मेष राश‌िः अपने काम का आपको बेहतर पर‌िणाम प्राप्त होगा

weekly rashiphal 17 to
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस पूरे सप्ताह आपके आस-पास के लोगों के बीच आप छाये रह सकते हैं| दोस्तों से आप काफी नजदीकी महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने दोस्तों के साथ अपनी परेशानियां भी बिना हिचकिचाहट के साझा कर सकते हैं। अभी तक जो निजी बातें सिर्फ आप तक ही सीमित थी और जिनकी वजह से आप अक्सर परेशान रहते थे हो सकता है वे बातें भी भावुकतावश आप अपने साथी से कह दें। आपके लिये सलाह है कि भावनाओं में न बहें और जिन बातों से आपके साथी की भावनाएं आहत हों ऐसी बातें उन्हें न ही कहें तो बेहतर है। अपने किये हुए कार्यों के बेहतर परिणाम मिलने से सप्ताहांत पर आप एक आंतरिक संतुष्टि महसूस कर सकते हैं।

वृष राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में सप्ताह अनुकूल रहेगा

weekly rashiphal 17 to
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस सप्ताह आपके बहुत उत्साहित और जोश मे रहने के आसार हैं। आप सकारात्मक सोच और ऊर्जा से हर कार्य को अंजाम दे सकते हैं। अपने उत्साह को बनाए रखें अपने साथियों के साथ खुशियों को साझा  करें इससे आपके रिश्तों में प्यार और स्नेह बढ़ सकता है। करियर के लिहाज से भी यह आपके लिए बहुत खास सप्ताह साबित हो सकता है, बशर्ते इस सप्ताह उपलब्ध होने वाले अवसरों का भरपूर लाभ उठा पाएं। आपके आर्थिक स्तर में भी इस हफ्ते वृद्धि होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः मनचाहे तरीके से काम पूरा होगा

weekly rashiphal 17 to
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

अविवाहित व प्रेम से वंचित जातकों के लिये यह सप्ताह याद रखने लायक हो सकता है। क्योंकि इस दौरान आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है। आपके परिजनों को भी आपका प्यार पसंद आ सकता है जिससे आप खुद को खुशनसीब भी समझ सकते हैं। कामकाजी जीवन में भी आपको बाधाओं का सामना न करना पड़े इसकी उम्मीद कर सकते हैं इस हफ्ते आपके कार्य मनोवांछित तरीके से होने की उम्मीद है। परिणामों को लेकर भी आप संतुष्ट रह सकते हैं। नयी परियोजना को साकार करने के लिए भी यह अनुकूल समय है।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आर्थिक स्थिति मे सुधार होने के आसार हैं

weekly rashiphal 17 to
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

यह सप्ताह आपके लिए काफी आरामदायक रहने के आसार हैं। इस हफ्ते आपका रुझान अध्याम की ओर हो सकता है। आप मानसिक शांति की तलाश करते हुए आप उन कार्यों में रूचि ले सकते हैं जिनसे आपको जीवन में आराम और सुकून मिले। यदि आप काम से उकताहट महसूस कर रहे हैं तो कार्यस्थल से छुट्टी लेकर परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा पर निकलने का यह बिल्कुल सही समय है। यह यात्रा आपके जीवन के कई सुनहरे पल समेटे हो सकती है और हो सकता है आप सुनहरी यादों का खजाना लेकर लौटें। आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होने के आसार हैं लेकिन जैसे पैसा आयेगा वैसे ही खर्च होने की भी प्रबल संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed