रविवार के सितारे इन राशि वालों को दिलाएंगे लाभ के अवसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। प्रयास करें कि आप अपनी सकारात्मकता को खत्म ना होने दें।
आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे।
आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। रुपये-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है ही तो उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। कुल मिलाकर आर्थिक लाभ के साथ मन की शांति भी मिलेगी।
आज आप बहुत खुश हैं आपको कोई भी नहीं रोक सकता। आपकी खुशी जिंदादिली और ऊर्जा सभी को प्रभावित करेगी। सब कुछ आसानी से होगा इसलिए इस समय का आनन्द उठायें।
वृष राशिः आज खरीदारी की योजना बन सकती है
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें।
यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिये।
आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे।
आज आप अपनी डाईट को सुधारने का लक्ष्य बना सकते हैं। हो सकता है आज आप शाकाहारी भोजन ही खाएं। इस बदलाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपकी पाचन सम्बन्धित परेशानी भी दूर हो जाएगी।
मिथुन राशिः आज का दिन लाभदायक है
अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आप अपने कार्यस्थल को तकनीकी तौर से भी अच्छा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके द्वारा जल्दी लिए गए किसी निर्णय से आपको लाभ हो सकता है।
जो लोग कंप्यूटर से जुड़े काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। हो सकता है, आज आपको कोई ऐसा काम मिल जाये जो किसी और कम्पनी को जा रहा हो। बस इस मौके को हथिया लीजिए। आगे चलकर बड़ा फायदा होने वाला है।
आज आप दिमाग की शान्ति के लिए जगह ढ़ूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे। आप आज आराम करें आप फिर से अपनी ऊर्जा पाकर अच्छा अनुभव करेंगे और जीवन की तरफ साकारत्मक नजरिये से देखेंगे।
कर्क राशिः आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है
आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।
इस समय आपको शीघ्र ही बहुत बड़ी जमीन खरीदने के अवसर मिलेंगे। यदि आप किसी बड़ी संपत्ति के लिए निवेश करना चाह रहे हैं और आप का कोई नजदीकी विश्वासपात्र मित्र आपके साथ भागीदार बनकर इस व्यवसाय में निवेश करना चाहता है। आपको इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए क्योंकि आपका आर्थिक भार भी कम हो सकता है। एवं इस गठबंधन से आपके आपसी सम्बन्ध भी खराब नहीं होंगे।
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप गंदी आदतों से निजात पाना चाहेंगे और कुछ नया करेंगे। धूम्रपान से दूर रहें और ताजा जूस पीने की आदत डालें। आप इस सकारात्मक ऊर्जा का इस्तमाल अपनी सेहत को ठीक करने में लगाएं। इससे आप अपने मूड और ऊर्जा स्त्रोत में काफी अन्तर देख पाएंगे। दिन के अन्त तक आपका दिमाग, शरीर और आत्मा मजबूत रहेंगी।