{"_id":"5a5aeb6d4f1c1bad3f8b4c45","slug":"weekly-rashiphal-15th-january-to-21st-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जनवरी: इस हप्ते 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जनवरी: इस हप्ते 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा
Mon, 15 Jan 2018 07:21 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जनवरी 2018 का तीसरा सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए रहेगा शुभ तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि: इस सप्ताह कुछ नया शुरु करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं
2 of 13
aries
इस सप्ताह सूर्य आपकी राशि से दसवें स्थान पर गतिमान हो रहा है, जिसके प्रभाव से व्यावसायिक क्षेत्र में वक्त आपके हक में रह सकता है। कार्यों में तरक्की के योग हैं संभव है आप दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब रहें। उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के भी योग बन रहे हैं। निजी जीवन में भी खुशियों के पल आएगें। संबन्धों में निखार आएगा और आपकी सेहत में सुधार होगा। सूर्य के साथ साथ शुक्र भी दसम भाव में गोचररत हो रहे हैं हालांकि सूर्य के साथ आने से शुक्र के प्रभाव कम हो जाते हैं फिर भी आपको कुछ नया शुरु करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर लाभ के योग बन रहे है।
वृष राशि: अच्छा वक्त रहने के संकेत हैं
3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह बुध के आपकी राशि से आठवें स्थान में गतिमान होने से आपके लिए अप्रत्याशित वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। आपको संपंति संबन्धी लेन देन से भी फायदा हो सकता हैं, साथ ही आपको नाम और शौहरत की भी प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आप एक विशिष्ट व्यक्तित्व के रुप में शौहरत हासिल कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए अच्छा वक्त होगा। इसी सप्ताह सूर्य के आठवें से नौवें भाव में गतिमान होने से आपके लिए शुभ समय रहने के संकेत हैं। साथ ही आपकी राशि के स्वामी शुक्र भी इस सप्ताह सूर्य के साथ गोचररत रहेगें जिसके प्रभाव से भी आपके लिए वक्त अच्छा वक्त रहने के संकेत हैं। वित्तीय पक्ष मजबूत होने के योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह सूर्य का गोचर आपकी राशि से आठवें घर में हो रहा है जिससे आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर मानसिक तनाव आपको सता सकता है जिसके चलते आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है और आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। इन सब से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी ईच्छाशक्ति को मजबूत करना पड़ेगा। सहभागी का सहयोग मिलने व प्रेम संबन्ध सामान्य रहने के आसार हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में सावधान रहने की कोशिश करें। इसके राशि स्वामी बुध का गोचर आपकी राशि से सातवें स्थान पर होने से आपके सहभागी के साथ मतभेद हो सकता है। अविवाहितों को भी संयम से काम लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: आपको नाम और शौहरत की प्राप्ति भी हो सकती है
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह बुध के आपकी राशि से छठे स्थान पर गतिमान होने से आपको वित्तीय लाभ हो सकते हैं और साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। आपको नाम और शौहरत की प्राप्ति भी हो सकती है जिसके कारण कुछ लोगों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या के भाव पैदा होगें मगर आपको इन सब पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है। सूर्य के छठे से सांतवें घर में विस्थापन होने के कारण सहभागी के साथ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य के साथ साथ शुक्र भी सातवें घर में गोचररत हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से आपका मन विचलित रह सकता है। आप अपने कार्य को बढाने की कोशिश करेगें मगर उसमें अभी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।