फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, जानें अपना राशिफल

Sun, 14 Jan 2018 09:44 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 14th january

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌ि: आज घर में छायी उदासी दूर होगी

daily rashifal or rashiphal 14th january
मेष राश‌ि

रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। केवल आप ही अपने रिश्तों में छाई उदासी को दूर कर सकते हैं। अपनी सही सोच के कारण ही आप समस्या को दूर करें। दूषित वातावरण को शीघ्र ही फिर से सामान्य बनाएं। यदि इसके लिए आपको अपने साथी से दूर होना पड़े तब भी उचित है।इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान लगाना चाहिए। इससे आपको खुशी मिलेगी।  अगर आपका दिमाग भटकता रहा तो हो सकता है, आप अपना समय व ऊर्जा बेकार के कामों में ही खर्च कर दें। 

वृष राश‌ि: कर्ज आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है

daily rashifal or rashiphal 14th january
वृष राश‌ि

जहां तक आपके कैरियर का सवाल है, सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा बस ठीक ही रहेगा। संतुष्टि के इन दिनों में आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए और साथ ही अपने मैनेजर के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: बेरोजगारो के लिए दिन बढ़िया रहेगा

daily rashifal or rashiphal 14th january
म‌िथुन राश‌ि

यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय।

विज्ञापन

कर्क राशि: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

daily rashifal or rashiphal 14th january
कर्क राशि

यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी ऐसे नियोक्ता से प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो अनेक प्रकार के कार्यों में संलग्न है। आपका अवसाद समाप्त होगा और इनमें से आपको सही विकल्प को सोच समझ कर चुनना चाहिये। आपको अपने काम में वापिस आकर अच्छा लगेगा। हालांकि आज व्यापार में कोई बाधा खड़ी नहीं होगी पर आपको इसका डर लगा रह सकता है। चिंता मत कीजिए कोई अड़चन आई भी तो क्षणिक होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है और भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed