नए महीने के साथ हर व्यक्ति की नई उम्मीद जगती है और उनके जीवन में कुछ नया होगा यही सोचते हैं। लेकिन क्या अगस्त का पहला हफ्ता आपके लिए उम्मीद की रोशनी लेकर आया क्या आपके सपने इस हफ्ते पूरे होंगे देखिए क्या कहती है आपकी राशि क्योंकि इस हफ्ते शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है तो चन्द्रमा कर्क, सिंह और कन्या राशि में गोचर करेंगे और आपके जीवन के कई विषयों को प्रभावित करेंगे।
मेष राशिः अच्छी खबर मिल सकती है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप एक बहुत ही अच्छी खबर प्राप्त करने की अपेक्षा कर सकते है। इससे आप काफी उर्जावान महसूस करेंगे और पूरे सप्ताह प्रसन्नचित मूड में रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहने के आसार हैं साथ ही व्यक्तिगत जीवन में भी परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। यदि पिछले कुछ समय से जीवन साथी को आपकी व्यस्तता से गिले शिकवे हैं तो उन्हें दूर करने का यह बेहतर अवसर आपके लिये हो सकता है। सप्ताहांत पर कहीं घुमने की योजना भी बना सकते हैं।
वृष राशिः सप्ताहांत शुभ और लाभकारी रहेगा
इस सप्ताह कुछ गड़े मुर्दे उखड़ कर आपके जीवन में बखेड़ा खड़ा कर सकते है। इसलिये आपको चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार रहना चाहिये। जिन प्रेमी जातकों की अपने साथी से अनबन चल रही है उनमें सुलह होने के आसार हैं। आपकी जेब भी हल्की हो सकती है इसलिये सोच समझकर जरुरत की चीजों पर ही पैसा खर्च करेंगें तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत का समय आपके लिये बहुत शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसलिये अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताहांत पर ही क्रियांन्वित करें। कार्यस्थल पर आपको अपने काम पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आपका प्रदर्शन और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।
मिथुन राशिः सप्ताह बहुत अच्छी तरह से बितने के आसार हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आपके लिये यह सप्ताह बहुत अच्छी तरह से बितने के आसार हैं। पूरे सप्ताह आप शांत, धैर्यशील, संग्रहित और समृद्धि से भरपूर रहें इसकी उम्मीद की जा सकती है। अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात की भी प्रबल संभावनाएं हैं। यदि पारिवारिक जीवन में गत दिनों से कुछ अड़चने आ रही हैं या परिजनों के साथ किसी तरह का विवाद चल रहा है तो इसका समाधान होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो हालात पहले से बेहतर होने की संभावना है। इस समय किसी नई परियोजना में निवेश करना भी आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। अपने आत्मविश्वास और संचार कौशल से आप अपने करियर को अलग ही स्तर पर ले जाने में कामयाब हो सकते हैं।
कर्क राशिः हर क्षेत्र में संबंध बेहतर होंगे
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों का विश्लेषण कर अपने संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करने में व्यस्त रह सकते हैं। हो सकता है निजी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना भी आपको करना पड़े। यदि किन्हीं कारणों से आप अपने दोस्तों की पहले मदद नहीं कर पाये या फिर वे आपकी मदद नहीं कर सके तो एक दूसरे की मजबूरियों को समझने समझाने के लिये भी यह सही समय है। व्यवसायी जातक भी अपने क्लाइंट्स के साथ संबंधों को विस्तरित और मधुर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने संचार कौशल और रचनात्मक कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर अपनी छवि को बेहतर बना सकते हैं।