फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगस्त महीने का पहला हफ्ता, इन 5 राशि वालों को तो धन और लाभ दे रहा है आपको क्या दे रहा है?

Mon, 01 Aug 2016 08:23 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 01 Aug 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 1 august to 7 august
राश‌िचक्र

नए महीने के साथ हर व्यक्त‌ि की नई उम्मीद जगती है और उनके जीवन में कुछ नया होगा यही सोचते हैं। लेक‌िन क्या अगस्त का पहला हफ्ता आपके ल‌िए उम्मीद की रोशनी लेकर आया क्या आपके सपने इस हफ्ते पूरे होंगे देख‌िए क्या कहती है आपकी राश‌ि क्योंक‌ि इस हफ्ते शुक्र ग्रह का राश‌ि पर‌िवर्तन हो रहा है तो चन्द्रमा कर्क, स‌िंह और कन्या राश‌ि में गोचर करेंगे और आपके जीवन के कई व‌िषयों को प्रभाव‌ित करेंगे।

मेष राश‌िः अच्छी खबर म‌िल सकती है

weekly rashiphal 1 august to 7 august
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस सप्ताह आप एक बहुत ही अच्छी खबर प्राप्त करने की अपेक्षा कर सकते है। इससे आप काफी उर्जावान महसूस करेंगे और पूरे सप्ताह प्रसन्नचित मूड में रहेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहने के आसार हैं साथ ही व्यक्तिगत जीवन में भी परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। यदि पिछले कुछ समय से जीवन साथी को आपकी व्यस्तता से गिले शिकवे हैं तो उन्हें दूर करने का यह बेहतर अवसर आपके लिये हो सकता है। सप्ताहांत पर कहीं घुमने की योजना भी बना सकते हैं।

वृष राश‌िः सप्ताहांत शुभ और लाभकारी रहेगा

weekly rashiphal 1 august to 7 august
वृष
इस सप्ताह कुछ गड़े मुर्दे उखड़ कर आपके जीवन में बखेड़ा खड़ा कर सकते है। इसलिये आपको चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार रहना चाहिये। जिन प्रेमी जातकों की अपने साथी से अनबन चल रही है उनमें सुलह होने के आसार हैं। आपकी जेब भी हल्की हो सकती है इसलिये सोच समझकर जरुरत की चीजों पर ही पैसा खर्च करेंगें तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत का समय आपके लिये बहुत शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसलिये अपने महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताहांत पर ही क्रियांन्वित करें। कार्यस्थल पर आपको अपने काम पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आपका प्रदर्शन और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः सप्ताह बहुत अच्छी तरह से बितने के आसार हैं

weekly rashiphal 1 august to 7 august
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

आपके लिये यह सप्ताह बहुत अच्छी तरह से बितने के आसार हैं। पूरे सप्ताह आप शांत, धैर्यशील, संग्रहित और समृद्धि से भरपूर रहें इसकी उम्मीद की जा सकती है। अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात की भी प्रबल संभावनाएं हैं। यदि पारिवारिक जीवन में गत दिनों से कुछ अड़चने आ रही हैं या परिजनों के साथ किसी तरह का विवाद चल रहा है तो इसका समाधान होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो हालात पहले से बेहतर होने की संभावना है। इस समय किसी नई परियोजना में निवेश करना भी आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। अपने आत्मविश्वास और संचार कौशल से आप अपने करियर को अलग ही स्तर पर ले जाने में कामयाब हो सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः हर क्षेत्र में संबंध बेहतर होंगे

weekly rashiphal 1 august to 7 august
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

इस सप्ताह आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों का विश्लेषण कर अपने संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करने में व्यस्त रह सकते हैं। हो सकता है निजी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना भी आपको करना पड़े। यदि किन्हीं कारणों से आप अपने दोस्तों की पहले मदद नहीं कर पाये या फिर वे आपकी मदद नहीं कर सके तो एक दूसरे की मजबूरियों को समझने समझाने के लिये भी यह सही समय है। व्यवसायी जातक भी अपने क्लाइंट्स के साथ संबंधों को विस्तरित और मधुर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने संचार कौशल और रचनात्मक कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर अपनी छवि को बेहतर बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed