इस हफ्ते किस्मत चमकाने के दो अवसर आ रहे हैं 11 नवंबर को विजयादशमी है और 15 नवंबर को कोजागरा। ऐसे में ग्रहों के शुभ योग का लाभ उठाकर किस राशि के व्यक्ति अपनी किस्मत चमका सकते हैं जानिए अपनी राशि से।
मेष राशिः अचानक काम का दबाव बढ़ेगा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपका स्वभाव काफी अच्छा रहने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से यदि आप किसी कार्य को सफल बनाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का फल भी निश्चित रुप से मिल सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर अचानक काम का दबाव बढने से थोड़े बहुत तनाव से भी आप गुजर सकते हैं लेकिन व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाये रखने की आपकी कला यहां आपके बहुत काम आ सकती है। इसी की बदौलत अपने व्यस्त समय में से भी आप अपने परिवार के लिये समय निकालने में कामयाब हो सकते हैं जिससे आपके घर मे खुशियों का माहौल रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
वृष राशिः आपके खर्चे बढ़ेंगे
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। हो सकता है आपके इस स्वभाव का मुख्य कारण आपके निजी संबंधों में चल रही परेशानियां हों | ऐसे में अपने संबंधों को बेहतर करने के लिये आपको अपने क्रोध पर काबू रखने व शब्दों का सही चयन करके ही अपनी बात रखने की आवश्यकता है| व्यक्तिगत जीवन में आपको भले ही कोई रास्ता न सूझ रहा हो लेकिन इस सप्ताह आपके किसी दोस्त को आपकी सलाह की आवश्यकता जरुर पड़ सकती है। आर्थिक तौर पर देखा जाये तो यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला भी आपके लिये रहने के आसार हैं। इस दौरान आपके खर्चे आपकी आय से कहीं अधिक हो सकते हैं इसलिए अपने बजट पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि: कई मामलों में आप सफलता हासिल कर सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी शुभ कहा जा सकता है। आप अपने आस-पास एक सकारात्मक ऊर्जा के संचार को महसूस कर सकते हैं। आपका कोई करीबी इस हफ्ते आपको ढेर सारी खुशियां दे सकता है। दूसरों की सहायता से आप अपने घर के कुछ रुके हुए काम भी निपटा सकते हैं। यदि कोई काम बहुत समय से अटका है या कोई गुत्थी जिसे लंबे समय से आप सुलझा न पा रहे हों इस हफ्ते इस तरह के रुके हुए काम भी सिरे चढ सकते हैं जिससे आप राहत की सांस ले सकते हैं। कार्यस्थल पर काम के प्रति केंद्रित रहने व तय समय में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने की उम्मीद है।
कर्क राशिः जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह को आप एक अच्छे सप्ताह के रुप में बिता सकते हैं। परिजनों के साथ भरपूर समय बिताने को मिल सकता है। यदि आप किसी पारीवारिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय बहुत उचित है। अपने परिवार के साथ एक यादगार पारिवारिक यात्रा का आनंद आप ले सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में कुछ बदलाव भी आप इस हफ्ते महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से यह बहुत शुभ समय आपके लिये कहा जा सकता है। जो अविवाहित जातक अभी प्रेम बंधन से मुक्त हैं उनकी मुलाकात अपने खास से हो सकती है। कार्यस्थल पर भी आप एक नई ऊर्जा के साथ काम करेंगें और तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।