मकर राशि गत चन्द्रमा आज इन राशि वालों को लाभ दिलाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः धन की हानि होने की आशंका है
आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा।
आज आपको अपने धन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन की हानि होने की आशंका है। आज उन वस्तुओं की खरीद मत कीजिये जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। अपनी आवश्यकताओं को लेकर सीमित रहिये अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है। खरीद के बाद पैसा वापस मांगने से अच्छा है अपने पर नियंत्रण रखना।
पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा आपको अपनी बीमारी का उपचार मिलेगा परन्तु खान-पान का भी ध्यान रखें। मसालेदार, तैलीय और ज्यादा मीठे वाले भोजन से परहेज करें। आप स्वच्छ और साफ पेय पीयें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
वृष राशिः आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा
किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हे सभी की मदद से राहत मिलेगी।
आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं।
आज आपके साथ कुछ ऐसा घट सकता है जो आपके हित में ना हो। आपके लिए बहतर होगा कि आज आप आग या फिर नौकीले पदार्थो से दूर रहें जैसे की चाकू। आपके लिए यह भी अच्छा होगा कि आप गर्म पदार्थों को ना छुएं और उनसे दूर रहें।
मिथुन राशिः आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है
कार्य कुशलता का गुण आप में कूट-कूट कर भरा है जो इन दिनों और अधिक बढ़ जाएगा। आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हैं इस लिए आसानी से उन सभी समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ लेंगे जिनको हल करना औरों के लिए नामुमकिन है। ये सब आप अपनी कार्य-कुशलता और गहरी सोच के कारण ही कर पाते हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपके इस हुनर से लोग आपसे बहुत प्रभावित हैं।
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। कोई आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने से रोक नहीं सकेगा।
आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।
किसी संक्रमण या फिर कोल्ड होने के कारण आपकी सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है। अच्छा खाना और आराम करके आप इस बीमारी से लड़ सकते हैं। मदिरा और मिठाइयों से दूर रहें। ऐसा करने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
कर्क राशिः सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं
आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। उन मूल्यवान पलों को अपनी यादों में समेटने का प्रयास करें, जिन्हें जिंदगी भर याद रख सकें।
आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठा कर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि आप अपने काम से क्या चाहते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके काम का प्रतिफल आपके अनुसार नहीं है तो आपको इस पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।
व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। क्योंकि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा, जिनके जरिये आप अपने व्यवसाय में भी आगे बढेंगे। इस ट्रिप में आप जो निवेश करेंगे उसका भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। इसलिए इस ट्रिप में प्रस्तुति दें और लोगों से संपर्क बढाएं, भविष्य में काम आएगा।
सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं मगर मेहनत करने से आप फिर से पहली वाली स्थिति में आ जाएंगे। बाहर टहलने जाएं, ताजी हवा और व्यायाम से आपको लाभ मिलेगा। व्यायाम आपको वजन बढ़ने की परेशानी से भी बचा सकता है, जिससे आप बहुत दिनों से लड़ते आ रहे हैं।