जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह (13 से 19 जनवरी) में सभी 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण।
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सुखद समाचारों के साथ होगा किंतु, मध्य में गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे अतः सावधान रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा नौकरी में उन्नति एवं समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी फिर भी 15 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
वृषभ राशि- राशि का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव से हो सकता है किंतु, मध्य में किसी भी तरह की शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी संतान से संबंधित चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 13 जनवरी का दिन कुछ अशुभ रहेगा।
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ आपके लिए साहस-पराक्रम की वृद्धि कराएगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लोग आप के निर्णय का सम्मान करेंगे सप्ताह के मध्य कुछ मानसिक अशांति रहेगी। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के बड़े सदस्यों से वैचारिक मतभेद ना उत्पन्न होने दें। सप्ताहांत प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान प्राप्ति के योग। 17 तारीख कुछ अशुभ।
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव के साथ होगा। यदि आप निर्णय लेने में शीघ्रता दिखाएंगे तो इससे छुटकारा भी मिल जाएगा। मध्य में कार्य व्यापार में उन्नति एवं नौकरी में पदोन्नति के योग चुनाव से संबंधित कोई निर्णय इस सप्ताह लेना चाह रहे हो तो शीघ्रता दिखाएं। अपनी उर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए आगे बढ़ें। 18 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।