दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग- माघ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और अश्लेषा नक्षत्र है। चंद्रमा आज अपनी स्वराशि कर्क में स्थित है।
13 जनवरी राशिफल: इन छह राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है सोमवार, बाकी भी जानें अपना भविष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन प्यार के नाम रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को और भी खुशनुमा बना पाएंगे और अपने प्रिय के साथ सुख भरे पल साझा करेंगे। आज उन्हें कोई तोहफा भी दे सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो अब आपके जीवन साथी को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है जिससे आपके घर में खुशी आएगी। कुछ लोगों को संतान संबंधी अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में आज आपका मन थोड़ा कम लगेगा लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें आज अच्छे लाभ की कामना करनी चाहिए।
आज आपको आपके परिवार में काफी खुशी मिलेगी और परिवार के लोगों के बीच अपनापन बढ़ेगा। वे एक-दूसरे की परवाह करेंगे जिससे परिवार की नींव मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं। उन्हें आज आंखों पर कदम रखने पड़ेंगे वरना बात बिगड़ सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, लेकिन काम का परिणाम तुरंत ना मिले तो धैर्य रखें परेशान ना हों, फल मिलेगा अवश्य।
आज के दिन आपको काम में काफी अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी। आपके कार्यों की तारीफ होगी और आप प्रशंसा के हकदार बनेंगे। आपका बॉस आपसे प्रभावित होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और आज की शाम अपने प्रिय के साथ बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे और बेहतर बनेंगे। किसी सुखद यात्रा पर जाने के संयोग बन रहे हैं। आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही को त्यागना होगा।
आज का दिन धन के मामले में काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आप बचत के बारे में विचार करेंगे और उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। ससुराल पक्ष से भी कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे और उनसे धन लाभ हो गया कोई सुख प्राप्त हो सकता है, जो लोग किसी से प्रेम करते हैं। उनके लिए आज का दिन कमजोर है इसलिए सावधानी बरतें दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने विरोधियों से घिरे रहेंगे। फिर भी कोई समस्या नहीं होगी कार्य क्षेत्र के लिए दिन सामान्य है।