मेष राशि
ज्योतिष गणना (19 से 25 अक्तूबर): इस सप्ताह राशिनुसार जानिए किस दिन रहें जरा बचके...
वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल होगा फिर भी साझा व्यापार करने से दूर ही रहें। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सप्ताह का मध्य स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रहेगा, थकान का अनुभव करेंगे। झगड़े विवाद से दूर रहें कोर्ट कचहरी के मामले ही बाहर ही सुलझाए तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। 21 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फलकारक सिद्ध होगा। आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहे। गुप्त शत्रुओं से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे सावधान रहें। किसी भी तरह के कर्ज के लेनदेन में भी सावधानी बरतें। अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में भारी सुधार आने के प्रभाव स्वरूप बिगड़े कार्य बनते नजर आएंगे। शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग मिलेगा। 24 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्तिएवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे किंतु वह आपका अधिक नुकसान नहीं कर पाएंगे इसलिए तनावमुक्त रहें। भाग-दौड़ में अत्यधिक खर्च होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार से मन दुखी रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। 22 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति रहेगी इसलिए, झगड़े-विवाद से दूर रहें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधियों से रिश्तों में कटुता न आने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। 19 तारीख को रहे जरा बचके।