फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (01 जून से 07 तक): सात राशियों के लिए शुभ रहेगा हफ्ता पर इस दिन रहें जरा बचके

Mon, 01 Jun 2020 01:24 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 01 june to 07 june impact on your rashi
साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 तक

मेष राशि- सप्ताह का आरंभ मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कर्ज के लेन-देन से भी बचें, अन्यथा दिया गया धन वापस आने में विलंब होगा। मध्य में शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सप्ताहांत कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कार्य निपटाए और सीधे घर आएं। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे तथा सामाज सेवा भी करेंगे। 4 तारीख अशुभ।



June Horoscope 2020: जून में होगा दो ग्रहण,12 राशियों के लिए कैसा रहेगा महीना पढ़ें मासिक राशिफल

weekly rashifal weekly horoscope 01 june to 07 june impact on your rashi
राशि

वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। दैनिक व्यापारियों के लिए सप्ताह अति उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। प्रेम संबंधों में अधिक समय नष्ट न करें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। 7 तारीख अशुभ।


शुक्र अस्त से इतने दिनों तक नहीं होंगे कोई भी शुभ कार्य, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
weekly rashifal weekly horoscope 01 june to 07 june impact on your rashi
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ हर तरह से सफलता कारक रहेगा किंतु, पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं, लेन-देन के मामलों में अति आत्मविश्वासी न बने अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना। सप्ताहांत ग्रह गोचर में और अनुकूलता आएगी जिससे दैनिक व्यापारियों के लिए अधिक लाभ के योग बनेंगे। शासन सत्ता का सदुपयोग करें। 1 जून का दिन कुछ अशुभ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 01 june to 07 june impact on your rashi
राशि

कर्क राशि- अपने अदम्य साहस और सौम्य स्वभाव के बलपर आप विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास होता रहेगा किंतु परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। सप्ताह के मध्य शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता और संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। 3 तारीख अशुभ।

विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 01 june to 07 june impact on your rashi
राशि

सिंह राशि- सप्ताह का आरंभ अत्यधिक व्यय और भागदौड़ के साथ होगा। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें और परिवार में कलह न बढ़ने दें। सप्ताह के मध्य मकान वाहन के क्रय से संबंधित चिंता दूर होगी। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा विदेश यात्रा से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करने होंगे। 5 तारीख अशुभ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed