{"_id":"5ac1b7974f1c1bee618b4fd7","slug":"weekly-rashifal-2nd-april-to-8th-april-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 अप्रैल: महीने का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 अप्रैल: महीने का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
Content Partner: Astrosage
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अप्रैल महीने का यह पहला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
इस सप्ताह आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और कार्य में मन लगेगा। अच्छे निर्णय आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आप कार्यक्षेत्र से थोड़े असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। वहीं परिवार में पिता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है अथवा उनसे मतभेद हो सकता है। सप्ताहांत में लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। आर्थिक क्षेत्र की बात करें तो आमदनी सामान्य रूप से बढ़ेगी परंतु आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जीवन में क्लेश की संभावना है। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए यही सलाह है कि वे पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनाए रखें।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी परंतु ख़र्चों में भी बढ़ोत्तरी संभव है। अपनी सेहत की देखभाल करें, लंबी यात्रा के योग बनेंगे। आप विदेश यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है विरोधी आपके ख़िलाफ कोई साज़िश रचे, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान के लिए अच्छा समय है, विद्यार्थी वर्ग भी खूब मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में मन लगेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान भी संभव है। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ विवाद न करें। आपको विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा और इससे आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करेगी। मनवांछित इच्छा पूरी होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सर्वोत्तम सप्ताह हो सकता है।
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी आवश्यक कार्य हेतु खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है, इसलिए सेहत पर ध्यान देना होगा। आप किसी बड़े निर्णय को लेने में संकोच कर सकते हैं। हालाँकि आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और विरोधियों पर हावी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के बल पर आगे बढ़ेंगे। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।