फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए मासिक राशिफल

Mon, 02 Apr 2018 07:40 AM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 02 Apr 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
monthly rashifal april horoscope 2018

सभी राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है। पढ़ें अप्रैल का मासिक राशिफल।

monthly rashifal april horoscope 2018

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत तमाम तरह के फिजूल खर्चों के साथ हो सकती है। इस समय शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। जिससे आपके रिश्तों में गर्माहट बनी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। महीने के बीच में सूर्य के राशि परिवर्तन और बुध के मीन राशि में मार्गी होने पर आपकी सोच में एक सकारात्मकता आ सकती है। सूर्य तो आपकी ही राशि में आयेंगें यह आपके लिये उमंग व उत्साह वाला समय रहेगा। कई महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। इस राशि वालों के करियर में नये अवसरों की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।

monthly rashifal april horoscope 2018
वृष राशि

वृष राशि- इस माह कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी और अनावश्यक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस महीने संयम बनाए रखें नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। शुरुआत में राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपकी राशि से 12वें स्थान में हो रहा है। यह महीना आपके  नाम व शोहरत में इजाफा दिलाएगा। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शिक्षा को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।  जल्द ही आपकी राशि के स्वामी शुक्र का आगमन आपकी राशि में होगा जिसके समय अच्छा व्यतीत हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly rashifal april horoscope 2018
मिथुन राशि

मिथुन राशि- इस महीने खर्च बढ़ेंगे जबकि आय में स्थिति सामान्य रहेगी ऐसे में आपको किसी से आर्थिक लेन-देन भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रखें। महीने का शुरुआती दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आपके कई अधूरे और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको सेहत और धन के मामले में इस महीने काफी समझदारी और सतर्कता के साथ चलना होगा। महीने के बीच में सूर्य आपकी राशि से लाभ घर में शुक्र के साथ आ जायेंगें। यह समय आपके लिये काफी शानदार कहा जा सकता है आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत होने के आसार बनेंगें।  इस महीने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इस समय यात्रा का सुखद योग बन रहा है।

विज्ञापन
monthly rashifal april horoscope 2018
कर्क राशि

कर्क राशि-सुख सुविधाओं में बढ़तरी हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। महीने के मध्य में शनि आपकी राशि से छठे घर में वक्री हो रहे हैं। जिससे काम में कड़ी चुनौती मिल सकती है। शनि के वक्र होने के कुछ समय पश्चात शुक्र भी राशि बदलकर आपकी राशि से लाभ स्थान में आ जायेंगे। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में काम का दबाव बना रहेगा। महीने के उत्तरार्द्ध के बाद स्थिति थोड़ी बेहतर होगी, अधिकारियों से सहयोग एवं लाभ पा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed