फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 03 मई): अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 27 Apr 2020 05:24 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 27 april to 03 may 2020 know prediction
साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि- सप्ताह का आरंभ सुखद माहौल में होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, किसी महंगी वस्तु की खरीदारी के योग। आकस्मिकधन प्राप्ति के भी योग और रुका हुआ धन भी वापस आने के संकेत। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा किंतु, कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में मकान-वाहन के खरीदने का योग, किंतु, 30 तारीख कुछ अशुभ।

weekly rashifal 27 april to 03 may 2020 know prediction
राशि

वृषभ राशि- ग्रह गोचर अति अनुकूल है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। किसी दूसरे देश की नागरिकता के लिए वीजा आदि का भी आवेदन करना चाहें तो समय अनुकूल। अपने आवेश पर नियंत्रण रखते हुए योजनाओं की गोपनीयता बरकरार रखें। संतान प्राप्ति के योग। 2 मई अशुभ।

weekly rashifal 27 april to 03 may 2020 know prediction
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभिक ग्रह-गोचर विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय कराएंगे जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके आंखों का ध्यान रखें, यात्रा सावधानीपूर्वक करें दुर्घटना से बचें। सप्ताह के मध्य किसी विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनी के द्वारा सुखद समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 28 तारीख अशुभ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 27 april to 03 may 2020 know prediction
राशि

कर्क राशि-  सप्ताह का आरंभ दैनिक व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगा। सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। सप्ताह के मध्य कुछ अशुभ समाचार परेशान कर सकता है उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सदुपयोग करें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिम्मेवारी भी बढ़ेगी और नेतृत्व का भी अवसर मिलने का योग। विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करें। 27 तारीख अशुभ।

विज्ञापन
weekly rashifal 27 april to 03 may 2020 know prediction
राशि

सिंह राशि- सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता के योग बना रहा है। कार्य व्यापार में उन्नति एवं नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जो आगे चलकर अधिक लाभदायक सिद्ध होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय करेंगे। सप्ताह के अंत में भागदौड़ और यात्राओं के अधिकता रह सकती है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 1 मई अशुभ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed