Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 27 अप्रैल से 03 मई 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 03 मई): जानें इस सप्ताह क्या कहता है आपका भाग्य
मेष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में पूरा आनंद उठाएंगे। अच्छा और स्वादिष्ट भोजन करेंगे। परिवार वालों के साथ आनंद से रहेंगे।काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रिय कोई अच्छी बात सुना सकता है। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी से रिश्ता सुधरेगा।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप काफी खुश रहेंगे और आपके अंदर ही खुशी होगी, जिससे चारों और आप सभी को खुशी बाटेंगे। इससे यह सप्ताह बाद बढ़िया जाएगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को इस सप्ताह थोड़ा तनाव मिल सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे आपके हाथ लगेंगे। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा खासा लाभ होगा। यात्रा पर जाने की संभावना बनने पर भी यात्रा करना हितकारी नहीं होगा।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
आपके लिए यह सप्ताह थोड़ा नाजुक रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इनकम तो ठीक होगी फिर भी अचानक से होने वाले कुछ खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोग आपके काम में आपका हाथ बँटाएंगे और उनकी मदद से आप को फायदा होगा।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप काफी खुशी महसूस करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मान बहुत बढ़िया रहेगा। नौकरी में आपके अच्छे काम के कारण आप को प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। आपको तो बस अपने बिजनेस पार्टनर से झगड़ा करने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में कुछ झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन इस सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा, रोमांस करने के पूरे अवसर मिलेंगे। सेहत मजबूत रहेगी।
