फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (25 से 31 मई 2020): जानें मई के आखिरी हफ्ते क्या कहता है आपका भाग्य

Sun, 24 May 2020 11:42 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 24 May 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 25 to 31 may 2020 know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal

Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 25 से 31 मई 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...

weekly rashifal 25 to 31 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अटके कामों को लेकर दिलो-दिमाग में बेचैनी छायी रहेगी। हालांकि अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाने का बड़ा मन करेगा। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य रहने वाला। व्यापार में उठापटक का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास करने वाले जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें।

weekly rashifal 25 to 31 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि

वृष साप्ताहिक राशिफल
सरकारी या गैर सरकारी पदों पर काम करने वाले लोगों के लिए यह समय तरक्की के अवसर उपलब्ध कराएगा। इस समय दीर्घावधि से जुड़ा निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद नहीं होंगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए सप्ताह कुछ उम्मीद लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से संबंध मधुर रखने होंगे। इस समय आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगें। सेहत में सुधार संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 25 to 31 may 2020 know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। मन धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लिखा-पढ़ी के मामलों में आपको लाभ होगा। आप अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में लटके काम बनेंगे। करियर व नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय भी उथल-पुथलभरा है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। इस समय आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
weekly rashifal 25 to 31 may 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क साप्ताहिक राशिफल
राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। निर्धन व्यक्तियों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। यह सप्ताह आपके आमदनी के लिहाज से शुभ नहीं है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा नही रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझें नहीं तो आपको हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम-संबंध के संदर्भ में इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले इस सप्ताह सावधान रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed