{"_id":"5b42e3c24f1c1bbc248b555b","slug":"weekly-rashifal-2018-weekly-horoscope-09-to-15-july-2018-second-week-of-july-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 जुलाई 2018: गुरु की मार्गी होने से इस हफ्ते कई राशियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 जुलाई 2018: गुरु की मार्गी होने से इस हफ्ते कई राशियों को मिलेगा लाभ
Content Partner: Astrosage
Published by: Prateek Ranjan
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जुलाई महीने का यह दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
साप्ताहिक मेष राशिफल- इस सप्ताह मेष राशि वाले जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से अपनी पदोन्नति के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपकी मुराद पूरी हो सकती है, लेकिन आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आप अति आत्मविश्वास के चलते कोई बड़ी गलती ना कर बैठे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है और आपकी व्यस्त दिनचर्या भी इसका एक कारण बनेगी। मन को शांत रखने हेतु ध्यान तथा योग का अभ्यास अवश्य करें। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। पिताजी की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है और आपके साथ उनसे संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। संतान के लिए समय उन्नति दायक है और विद्यार्थी वर्ग भी अपनी पढ़ाई का जमकर लुत्फ़ उठाएंगे। धन लाभ के सामान्य योग बनेंगे लेकिन ख़र्चों पर अंकुश रहेगा।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
साप्ताहिक वृष राशिफल- वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सुखों की सौगात प्राप्त होगी। आप प्रसन्न रहेंगे और अनेक सुखों का आनंद उठाएंगे। आपका मन घर पर अधिक लगेगा और पारिवारिक क्रियाकलापों में आप को आनंद आएगा जिससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का वातावरण बनेगा। कार्य क्षेत्र की बात कि जाए तो वहां आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और हो सकता है कि अभी और कुछ समय तक आपको आशाजनक परिणाम प्राप्त ना हो, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों के लिए मिला-जुला समय है उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। धन लाभ सामान्य होंगे लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
साप्ताहिक मिथुन राशिफल- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आया है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और विशेष रूप से अपने गले का। भोजन करते समय ध्यान दें कि बासी अथवा अधिक तला-भुना भोजन बिल्कुल ना करें। रक्त से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं । अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार आएगा और आपके प्रयासों की सराहना होगी। आप अपनी बातों से लोगों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आपकी संतान इस सप्ताह काफी प्रसन्नचित रहेगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी और विद्या अध्ययन में आने वाली सभी बाधाएँ दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
5 of 13
cancer
- फोटो : cancer
साप्ताहिक कर्क राशिफल- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता लेकर आया है। आप अपने कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक कार्यक्रमों में कम समय दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रुप से चलता रहेगा और शांति बनी रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं लेकिन इन सब के बावजूद भी आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। जो शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित हैं उनके लिए समय अच्छा है उन्हें तरक्की मिलेगी। कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आपकी संतान किसी से व्यर्थ झगड़े में उलझ सकती है तथा संतान को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं इसलिए उनका ध्यान रखें। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग तथा समर्थन प्राप्त होगा और कार्यस्थल पर आपके सहयोगी भी आपका साथ देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।