फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशिफल (20 से 26 अप्रैल तक): अप्रैल माह के चौथे सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 20 Apr 2020 12:23 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 20 april to 26 april 2020 know prediction
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- सप्ताह के आरंभ से ही साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी कार्य क्षमता के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। विदेशी मित्रों अथवा दूर देश से शुभ समाचार मिलने की संभावना। मध्य में आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। कुछ न कुछ आप ऐसा जरूर करेंगे जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में अधिक वृद्धि होगी। ऐसे कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे और दान-पूण्य भी करेंगे। 21 तारीख अशुभ।
weekly rashifal 20 april to 26 april 2020 know prediction
राशि

वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ से ही आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। भागदौड़ की अधिकता रहेगी इसलिए यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के प्रति भी चैतन्य रहें, हो सकता है इस पर आपका अधिक धन भी खर्च हो। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नए मित्रों अथवा संबंधियों से मेल जोल अच्छा रहेगा, उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। सप्ताहांत विलासिता पर अधिक खर्च होगा। 24 तारीख अशुभ।

weekly rashifal 20 april to 26 april 2020 know prediction
मिथुन

मिथुन राशि- आपकी राशि पर बना हुआ अनंत कालसर्प योग उतार-चढ़ाव लाता रहेगा। जिसके फलस्वरूप आप निर्णय लेने में भी विलंब करेंगे। बेहतर रहेगा आलस्य पर विजय पाएं और अपने काम में लग जाएं। रुका हुआ धन आएगा परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से सहयोग मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे, दैनिक व्यापारियों के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा एक कार्य अथवा व्यापार का आरंभ कर सकते हैं। सप्ताह के सभी दिन शुभ।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 20 april to 26 april 2020 know prediction
राशि

कर्क राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता लेकर आया हुआ है, केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो परिणाम सुखद रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए दान पुण्य भी करेंगे। मध्य और भी अच्छा रहेगा माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताह के सभी दिन अनुकूल।

विज्ञापन
weekly rashifal 20 april to 26 april 2020 know prediction
राशि

सिंह राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव देगा स्वास्थ्य की चिंता भी सताती रहेगी। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद अथवा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे। मध्य अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा किंतु अंत में सारी विषमता है दूर होगी और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। 20 तारीख अशुभ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed