फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन चार राशि वालों का शुरु हो सकता है गोल्डन टाइम

Mon, 14 Apr 2025 01:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 14 Apr 2025 01:06 PM IST
सार

Weekly Lucky Rashifal 14 to 20 April 2025: अप्रैल के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से बेहद खास है।

विज्ञापन
Weekly Rashifal 14 to 20 April 2025 know Weekly Lucky Rashifal in hindi
Weekly Lucky Rashifal - फोटो : adobe

Weekly Lucky Rashifal 14 to 20 April 2025: अप्रैल के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जो ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से बेहद खास है। सप्ताह के पहले दिन ही यानी 14 अप्रैल 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के इस गोचर से खरमास समाप्त हो गया है, जिसके बाद एक बार फिर घरों में शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। वहीं मीन राशि में इस सप्ताह शुक्र, शनि, बुध और राहु ग्रह की युति बन रही है, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस पूरे सप्ताह इन चार राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन जातकों को करियर व नौकरी में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। आइए इनके नाम जानते हैं...

Weekly Rashifal 14 to 20 April 2025 know Weekly Lucky Rashifal in hindi
प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
अप्रैल का नया सप्ताह आपके लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा। आपको सप्ताह की शुरुआत में ही कुछे शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मौसमी बीमारी से चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। जो सरकारी काम काफी लंबे समय से अटके थे, वह पूरे होंगे। किसी नए सदस्य का आगमन भी होगा। परिवार में किसी नए वाहन के आने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

Weekly Rashifal 14 to 20 April 2025 know Weekly Lucky Rashifal in hindi
यदि आप लंबे समय से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के लिए परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह उसमें आ रही अड़चनें दूर होंगी। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। आपके बढ़े हुए खर्चे कम होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वहीं पूर्व में किए गए किसी निवेश से यदि वित्तीय स्थिति गड़बड़ा गई थी, तो वह बेहतर होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को किसी सम्मान की प्राप्ति होगी। इस समय निवेश से भी लाभ मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के लिए परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह उसमें आ रही अड़चनें दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Rashifal 14 to 20 April 2025 know Weekly Lucky Rashifal in hindi
संतान पक्ष की किसी विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार की योजनाएं बढ़ती हुई नजर आएंगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने भीतर ईगो न आने दें। इस सप्ताह आपको मनचाहा रोजगार मिल सकता है। संतान पक्ष की किसी विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Weekly Rashifal 14 to 20 April 2025 know Weekly Lucky Rashifal in hindi
सप्ताह के अंत में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए पूरा सप्ताह लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। धन एवं पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगी। बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम भी रहेगी। करियर में प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत संभव है। इस दौरान आपको नए क्षेत्रों अथवा नए शहरों में अपने काम को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। 
Surya Gochar 2025: सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव ?
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed