साप्ताहिक राशिफल (04 से 10 मई): मई के पहले सप्ताह में इस दिन जरा बचके
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ कार्य व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा किंतु, साझा व्यापार करने से परहेज करें। काफी दिनों से उधार दिया गया पैसा वापस आने के संकेत तथा आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहें तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य विशेष कर के ज्वर तथा आंखों की बामारी का ध्यान रखें। सप्ताहांत कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचे कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 10 मई का दिन अशुभ।
मिथुन राशि- सप्ताह का ग्रह-गोचर मिलाजुला रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। यात्रा अति सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता से संबंधित किसी भी तरह का आवेदन करना चाहें तो सप्ताह मनोनुकूल परिणाम देगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में भी सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है पद एवं प्रभाव की वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 4 मई का दिन अशुभ।
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ से ही शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। नव दंपत्ति के लिए भी संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं प्रेम संबंधी मामलों में आपसी स्नेह बढ़ेगा। यात्रा देशाटन से संबंधित योजना को अंतिम रूप दें। विदेशी कंपनियों अथवा विदेशी मित्रों से सहयोग बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में कुछ पारिवारिक कलह बढेगा, जिससे मानसिक अशांति रहेगी किंतु इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। 8 मई का दिन अशुभ।