फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अप्रैल: कई राशियों के लिए यह आखिरी हफ्ता शुभ साबित होने वाला है

Tue, 24 Apr 2018 09:33 AM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 24 Apr 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
weekly predictions 23rd april to 29th april 2018

अप्रैल महीने का यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो वहीं कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly predictions 23rd april to 29th april 2018
मेष राशि

इस सप्ताह मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होने की संभावना है। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। खर्चों में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है। भाई-बहनों अथवा पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय के लिए यह समय अच्छा है। ट्रांसफर के साथ-साथ पदोन्नति होने की संभावना है। आपको अपने सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतान को उत्तम सफलता मिलेगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह बेहतरीन समय है। कई स्रोतों से आय अर्जित होगी। अहंकार करने से बचें और मीठी वाणी बोलें।

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly predictions 23rd april to 29th april 2018
वृष राशि

इस सप्ताह छोटी दूरी की यात्राओं की संभावना बनेगी। आप प्रत्येक कार्य को मेहनत से करना चाहेंगे, हालांकि स्वास्थ्य अथवा अचानक से घटने वाली कुछ घटनाएं आपको परेशान कर सकती है। यदि आप विदेश में रहते हैं तो यह बेहतरीन समय है इस समय में आप अपना नया घर भी ले सकते हैं। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी। भाई-बहनों को कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष तथा विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय है। अत्याधिक तला-भुना अथवा मसालेदार और गर्म प्रवृत्ति का भोजन करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly predictions 23rd april to 29th april 2018
मिथुन राशि

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र अथवा कुटुंब परिवार में किसी तरह की बहस बाजी से बचें अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं। अगर नौकरी बदलने की इच्छा है तो वह जल्द पूर्ण हो जाएगी। खर्च बढ़ेंगे हालांकि साथ ही साथ आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। लंबे अरसे से रुके हुए कार्य बनेंगे और धन-लाभ होगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी संतान प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगी। वहीं विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly predictions 23rd april to 29th april 2018

इस सप्ताह मानसिक तनाव बढ़ने से परेशानी हो सकती है इसलिए धैर्य से काम लें। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे लेकिन शारीरिक रूप से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र के लिए सबसे बेहतरीन समय है जो लोग सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाना चाहते हैं उनको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं जो पहले से ही सरकारी क्षेत्र में हैं उन्हें सरकार से अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। रेंटल प्रॉपर्टी से लाभ होगा। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। तनाव से बचने के लिए विद्यार्थियों को कुछ समय मनोरंजन के लिए भी निकालना होगा। धन लाभ और खर्च दोनों होते रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed