फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार करवा चौथ पर इन चार राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी बड़ी सफलता और खुशियां

Thu, 22 Oct 2026 04:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 22 Oct 2026 04:07 PM IST
सार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर ग्रहों की विशेष स्थिति से कुछ राशि वालों के लिए शुभ समय रहने की मान्यता है। इस दौरान करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और परिवार में खुशियां बढ़ने के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
trigrahi yog on Karwa Chauth 2026 these three zodiac will get benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद खास माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ रह सकता है। बता दें कि इस दौरान तुला राशि में सूर्य, शुक्र और बुध विराजमान रहेंगे। इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। साथ ही, सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग और सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन योगों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, कुछ जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नामों को जानते हैं।

Trending Videos
trigrahi yog on Karwa Chauth 2026 these three zodiac will get benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ का समय अनुकूल रह सकता है। इस दौरान मनचाही सफलता मिलने और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है। कोई मन ती इच्छा पूरी होगी। पति के साथ आप किसी स्थान पर घूमने भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने की संभावना है।

trigrahi yog on Karwa Chauth 2026 these three zodiac will get benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इस दौरान लंबे समय से अटके काम पूरे होने और नई उपलब्धियां हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होगा और जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। इस समय कोई बड़ा लाभ आपको होगा। प्रेम जीवन इस समय मधुरमय रहने वाला है।
करवा चौथ पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, जानें किसके लिए क्या है शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
trigrahi yog on Karwa Chauth 2026 these three zodiac will get benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह समय खास रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा, परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अटके सभी काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। कोई नया लक्ष्य बनाकर उससे जुड़ी योजनाएं बनाएंगे।
करवा चौथ को लेकर न हों कन्फ्यूज, यहां जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और सरगी का समय

विज्ञापन
trigrahi yog on Karwa Chauth 2026 these three zodiac will get benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ का समय तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी आपको इस समय मिलेगी। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में अधिक खुशियां आपको महसूस होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है।

कब है शरद पूर्णिमा और क्यों खास मानी जाती है तिथि ? जान लें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed