फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Karwa Chauth 2026 outfits colour according to zodiac sign know kab hai Karwa Chauth

करवा चौथ पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, जानें किसके लिए क्या है शुभ

Thu, 22 Oct 2026 01:26 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 22 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

Karwa Chauth 2026 Outfits Colour According To Zodiac: ज्योतिष के अनुसार, हर राशि के लिए कुछ रंग शुभ माने जाते हैं। ऐसे में करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार साड़ी या कपड़ों का रंग चुनकर पर्व की तैयारियों को खास बना सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 outfits colour according to zodiac sign know kab hai Karwa Chauth
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Karwa Chauth 2026 Outfits Colour According To Zodiac: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाने वाला है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास कर करवा माता की उपासना करती हैं। साथ ही, पूरे दिन सोलह श्रृंगार कर मन को शांत रखती हैं और पूजा-पाठ से जुड़े कार्य करती हैं। इस दिन व्रत से लेकर सुहागिनों के जोड़े तक का खास महत्व होता है, क्योंकि यह सुहाग का प्रतीक होता है। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार खास रंगों के वस्त्र पहनना शुभ होता है। इसका खास असर कुंडली पर पड़ने की मान्यता है। ऐसे में किन राशि की महिलाओं को कौन से रंग की साड़ी पहननी चाहिए, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, विदेश यात्रा से नई नौकरी तक के बनेंगे योग

विज्ञापन
Trending Videos

करवा चौथ पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग

  • मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं। लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
  • वृषभ राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी रंग शुभ माना जाता है। इस दिन गुलाबी साड़ी या सूट पहनना प्रेम और सौहार्द का प्रतीक हो सकता है।
  • मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। हरा रंग नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
  • कर्क राशि की महिलाओं के लिए क्रीम रंग की साड़ी या सूट अच्छा विकल्प है। 
  • सिंह राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं। इससे जीवन में खुशियां वास करती हैं।
  • कन्या राशि की महिलाओं के लिए सुनहरे रंग के वस्त्र पहन सकती हैं।
  • तुला राशि की महिलाएं सिल्वर रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं। इससे मानसिक शांति बढ़ती हैं।
  • वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं।
  • धनु राशि की महिलाओं के लिए आसमानी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग सकारात्मकता का एहसास कराता है।
  • मकर राशि की महिलाएं नीले रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं। इससे जीवन में अच्छे बदलाव आते हैं।
  • कुंभ राशि की महिलाओं के लिए सिल्वर रंग शुभ माना जाता है। 
  • मीन राशि की महिलाओं के लिए पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इससे संतान सुख की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।


करवा चौथ 2026
चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। 

पूजा का शुभ मुहूर्त 2026
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं करवा माता की पूजा करेंगी।

करवा चौथ को लेकर न हों कन्फ्यूज, ज्योतिषियों ने बताई सही डेट, जानें पूजा मुहूर्त-सरगी से लेकर चंद्रोदय तक का समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed